फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman's Delhi-bound suitcase was blown off the bus, 20 thousand rupees and other belongings stolen

दिल्ली जा रही महिला का सूटकेस बस से उड़ाया, 20 हजार रुपये और अन्य सामान हुआ चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman's Delhi-bound suitcase was blown off the bus, 20 thousand rupees and other belongings stolen
हल्द्वानी। रोडवेज बस से दिल्ली जा रही महिला का सूटकेस उचक्कों ने रविवार दोपहर को पार कर दिया। सूटकेस में नगदी और कपड़े थे।
विज्ञापन

दिल्ली के हौजखास में रहने वाली महिला पुष्पा (52) पत्नी स्व. भूपाल सिंह मूल रूप से बागेश्वर निवासी है। महिला के देवर रामसिंह बिठौरिया निवासी की बेटी की शादी थी। शादी के बाद वह बेटे नरेंद्र सिंह के साथ दिल्ली लौट रही थी। बस में अटैची व अन्य सामान रख दिया।

महिला के सीट पर बैठने के बाद बेटा सामान खरीदने के लिए उतर गया। इस बीच सूटकेस को उचक्कों ने पार कर दिया। महिला ने कहा कि सूटकेस में 20 हजार रुपये और कपड़े थे। कोतवाल संजय कुमार ने पुलिसकर्मियों को सीसीटीवी फुटेज खंगालने और बस की चेकिंग के निर्देश दिए। पुलिस की जांच के दौरान उचक्कों का पता नहीं चल सका। परेशान होकर महिला अपने बेटे के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed