{"_id":"7882ac0aa2263edd818afb33ea42077a","slug":"woman-s-death-from-meningitis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
Updated Thu, 24 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमागी बुखार और डेेंगू की रोकथाम नहीं हो पा रही है। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती दिमागी बुखार से पीड़ित बाजपुर निवासी एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
दिमागी बुखार से मरने वालों की संख्या आठ पहुंच गई है। इसके अलावा बाजपुर की ही दिमागी बुखार से पीड़ित एक किशोरी को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
सुशीला तिवारी अस्पताल प्रशासन के मुताबिक मुश्तरी (55 वर्षीय) को गंभीर हालत में 16 सितंबर को भर्ती कराया गया था। महिला दिमागी बुखार से पीड़ित थी। डा. परमजीत सिंह महिला का इलाज कर रहे थे।
विज्ञापन
मंगलवार रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वह बाजपुर, ऊधमसिंह नगर की रहने वाली थी। इससे पूर्व सूरज (12 वर्ष) दमुवाढूंगा, सुंदर कुमार (33 वर्ष) नैनीताल, महक (4 वर्ष) रामपुर, देव (6 वर्ष) रुद्रपुर और अनुज (12 वर्ष) समेत सात लोग दिमागी बुखार का शिकार हो चुके हैं।
इस तरह दिमागी बुखार से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इसके अलावा चकरपुर, बाजपुर निवासी जुमरा (15 वर्षीय) को भी दिमागी बुखार होने पर एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वार्ड में प्रियंका, खुशी, मंजू, तारा भाकुनी का भी इलाज चल रहा है।