{"_id":"5eab2ac68ebc3e90591e44ab","slug":"woman-killed-by-eating-poison-haldwani-news-hld381646688","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को एडमिशन को लेकर पति और पत्नी के बीच हुआ विवाद, महिला ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को एडमिशन को लेकर पति और पत्नी के बीच हुआ विवाद, महिला ने जहर खाकर जान दी
Fri, 01 May 2020 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हल्दूचौड़ स्थित घर में बुधवार रात विवाद होने पर पत्नी ने जहर खा लिया। बेस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि बच्चों को एडमिशन को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हल्दूचौड़ निवासी विनोद सिंह की पत्नी कमला (26) ने अपने घर में विवाद से क्षुब्ध होकर बुधवार रात जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली की उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर के अनुसार परिजनों ने बताया कि कमला की शादी सात साल पहले विनोद से हुई थी। उसके एक बेटा और बेटी हैं। पति और पत्नी के बीच बच्चों के एडमिशन को लेकर कहासुनी हो गई थी। शायद इसी कारण उसने जहर खा लिया। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में दो डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस का कहना है कि मायके के लोगों ने अभी लिखित शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन