फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman found hanging after fight with NRI husband

Nainital News: एनआरआई पति से झगड़े के बाद फंदे पर लटकी मिली महिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Woman found hanging after fight with NRI husband
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। एक महिला ने लंदन में रह रहे पति से वीडियो कॉल के जरिए बात की। फिर दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े से गुस्साई महिला बाद में फंदे पर लटकी मिली।
सबीना (44) मूलरूप से ज्योलीकोट की रहने वाली थी। उसने कुछ साल पहले ईसाई धर्म अपना लिया था। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर चैटिंग के जरिये उसकी बात गोवा निवासी जोस डिकोस्टा से हुई। जोस लंदन की एक बेकरी में काम करता है और वहीं रहता है। करीब एक साल पहले जोस और सबीना ने हल्द्वानी में शादी कर ली। सबीना जगदंबानगर में रहती थी और ब्यूटी पार्लर चलाती थी। जोस जून में लंदन से हल्द्वानी आया था और दो माह पहले वापस चला गया। सबीना भी लंदन जाने के लिए वीजा का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सबीना और जोस आपस में वीडियो कॉल पर बात करते थे। शुक्रवार शाम भी दोनों के बीच वीडियो कॉल और चैट हुई। इस दरम्यान दोनों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद सबीना ने अंदर से कमरा बंद किया। इधर, लगातार फोन और मैसेज करने के बाद भी जब सबीना का फोन नहीं उठा तो जोस ने पास ही रहने वाली उसकी बहन को फोन किया। बहन मौके पर पहुंची तो अंदर से कुंडी लगी थी। उसने दरवाजे को धक्का दिया तो कुंडी टूट गई और देखा तो सामने सबीना फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed