फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies due to electric shock in fodder cutting machine

Nainital News: चारा काटने की मशीन में दौड़ा करंट, महिला की मौत

Fri, 28 Jun 2024 01:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 28 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to electric shock in fodder cutting machine
हल्द्वानी। चारा काटने की मशीन में आए करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर चौम्वाल मोटाहल्दू निवासी कौशल्या (44) पत्नी खीम गिरी गोस्वामी बृहस्पतिवार सुबह घर पर लगी चारा काटने वाली मशीन से चारा काट रही थीं। इस दौरान मशीन में करंट दौड़ गया। कौशल्या नंगे पैर थीं जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आननफानन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। खीम गिरी गोरापड़ाव स्थित एक फ्लोर मिल में नौकरी करते हैं। कौशल्या की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed