फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman dies after Scorpio falls into a deep ditch in bhowali marg

Road Accident: स्कॉर्पियो के गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, बेटा घायल

Wed, 09 Apr 2025 01:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 09 Apr 2025 01:32 PM IST
सार

भवाली मार्ग पर जोखिया क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बेटा घायल हो गया।

विज्ञापन
Woman dies after Scorpio falls into a deep ditch in bhowali marg
खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भवाली मार्ग पर जोखिया क्षेत्र में अनियंत्रित वाहन खाई में गिर गया। हादसे में वाहन सवार अल्मोड़ा निवासी बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चला रहा महिला का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को खाई से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


जौहरी बाजार अल्मोड़ा निवासी विनय वर्मा मंगलवार सुबह स्कॉर्पियो से अपनी मां उमा वर्मा को उपचार के लिए रामनगर ले जा रहे थे। नैनीताल के पास जोखिया क्षेत्र में अचानक सामने से एक पर्यटक वाहन गलत दिशा से आ गया। उससे बचने की कोशिश में विनय ने कार से नियंत्रण खो दिया और वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


तल्लीताल थाने के एसआई सतीश उपाध्याय पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों की मदद से दोनों घायलों को खाई से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने उमा वर्मा को मृत घोषित कर दिया। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सूचना पर मृतका के परिजन पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed