फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman cyber-cheated of Rs 8.60 lakh by man posing as customs officer in haldwani

हल्द्वानी: कस्टम अधिकारी बनकर महिला से 8.60 लाख रुपये की साइबर ठगी, घर पर पुलिस भेजने का दिखाया डर

Tue, 27 Oct 2026 11:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Tue, 27 Oct 2026 11:22 PM IST
सार

काठगोदाम निवासी महिला को कस्टम अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने कॉल किया और पुलिस भेजने व अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह बार में 8.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए; महिला की तहरीर पर 27 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Woman cyber-cheated of Rs 8.60 lakh by man posing as customs officer in haldwani
Cyber Crime - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल

विस्तार

हल्द्वानी शहर के काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला को कस्टम अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने कॉल की। घर पर पुलिस भेजने और रुपये न देने पर एआई से एडिट कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ठगों ने छह बार में 8.60 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने 27 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

दर्ज मामले में पीड़िता ने बताया कि 22 अक्तूबर को उनका मोबाइल हैक हो गया था। इसके बाद उनके पास तीन नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई। बात करने वाले व्यक्तियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और घर पर पुलिस भेजने का डर दिखाया। इसके बाद रुपयों की डिमांड शुरू की। रुपये न भेजने पर एआई से अश्लील वीडियो तैयार कर रिश्तेदारों को भेजने की धमकी दी। दबाव में आकर उन्होंने पहली बार 1.20 लाख रुपये, दूसरी बार तीन लाख, फिर एक लाख, 1.50 लाख, चौथी और पांचवीं बार में एक-एक लाख रुपये और अंतिम बार में 90 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। 27 अक्तूबर को पुलिस ने मामला दर्ज किया।

विज्ञापन

 

मामले की जांच साइबर सेल की टीम कर रही है। कुछ रकम ऑनलाइन और कुछ चेक के माध्यम से ट्रांसफर कराई गई है। जिन खातों में रकम भेजी गई है उन्हें फ्रीज करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed