फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wives in the election field, test of husbands

Nainital News: चुनाव मैदान में पत्नियां, परीक्षा पतियों की

Sun, 20 Jul 2025 02:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 20 Jul 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Wives in the election field, test of husbands
भीमताल (नैनीताल)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य की अधिकांश सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं। महिला प्रत्याशियों को जिताने के लिए उनके परिजन भी लगातार मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में पत्नियों को ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और जिपं सदस्य बनाने के लिए पतियों की मेहनत बढ़ गई है।
विज्ञापन

पत्नियों को जिताने के लिए पति गांव-गांव जाकर मतदाताओं से वोट उनके पक्ष में डालने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी तो ओखलकांडा, बेतालघाट, धारी, भीमताल के पर्वतीय क्षेत्रों वाली ग्राम पंचायतों में पत्नियों को चुनाव लड़ा रहे पतियों की है जिन्हें दो से पांच किमी पैदल चलना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक वोट मांगने के लिए पतियों को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed