फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Without going getaway

शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य के अभाव में हो रहा पलायन 

Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 11 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Without going getaway
अभाव में हो रहा पलायन  - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। समाजशास्त्र परिषद उत्तराखंड के सहयोग से कुविवि के डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग ने रविवार को हिमालयी राज्यों के पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन विषयक सेमीनार का आयोजन किया। एमएसडब्लू प्रोग्राम के तहत हरमिटेज भवन में हुए सेमीनार में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य व बुनियादी सुविधाओं की कमी पलायन का सबसे बड़ा कारण हैं। देश के सीमांत क्षेत्रों से स्थानीय जनता का चले जाना बेहद चिंता का विषय है। 

विज्ञापन


मुख्य वक्ता एवं राजस्थान विवि के पूर्व कुलपति प्रो. केएल शर्मा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। पलायन की वजह से सीमांत क्षेत्र तो खाली हो ही रहे हैं, वहीं वहां की आर्थिक व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने इस मामले में झारखंड का उदाहरण भी दिया। उन्होंने देश में पलायन की स्थितियों पर अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि आईसीएसएसआर नई दिल्ली के निदेशक डॉ. सीएस सौन ने कहा कि छोटे राज्यों से पलायन अधिक हो रहा है। उत्तराखंड के बारे में उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 में 53 फीसदी पुरुष व 47 फीसदी महिलाओं ने जबकि 2011 में 48 फीसदी पुरुष तथा 52 फीसदी महिलाओं ने पहाड़ से शहरी क्षेत्रों की ओर पलायन किया। पलायन की मुख्य वजह गुणात्मक शिक्षा की कमी, आर्थिक तंत्र का मजबूत न होने के साथ ही स्वास्थ्य व कृषि के क्षेत्र में मिलने वाली सुविधाओं की कमी होना है। उन्होंने पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनाने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षीय संबोधन में एमडी विवि रोहतक के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बीके नागला ने आर्थिक तंत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया। डीएसबी परिसर के निदेशक प्रो. एसपीएस मेहता ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों के साथ ही उत्तराखंड में रोजगारपरक विषयों की कमी भी पलायन की मुख्य वजह है।


समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड में जरूरत के मुताबिक सुविधाएं न मिलने की वजह से लोग पलायन कर रहे हैं। इस दौरान एसएयूके के अध्यक्ष एवं कला संकायाध्यक्ष प्रो. भगवान सिंह बिष्ट, प्रो. बीडी दानी, प्रो. इंदु पाठक, प्रो. ललित तिवारी, प्रो. पदम एस बिष्ट, सुचेतन साह, प्रो. प्रियंका नीरज रुबाली, आनंद रावत, जगत सिंह कफलिया समेत एमएसडब्लू प्रोग्राम से जुड़े विद्यार्थी व शोधार्थी मौजूद थे। संचालन प्रो. ज्योति जोशी ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed