फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   With the cheers of Baba, more than 1.25 lakh devotees reached Kainchi Dham

बाबा की जयकारों के साथ सवा लाख से अधिक श्रृद्धालु पहुंचे कैंची धाम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
With the cheers of Baba, more than 1.25 lakh devotees reached Kainchi Dham
ैंची में बाबा के दर्शन के और प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की लगी कतार। संवाद - फोटो : BHIMTAL
भवाली (नैनीताल)। शहर से आठ किमी दूर कैंची धाम मंदिर के द्वार सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। धाम के स्थापना दिवस पर कैंची मेले में सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का आशीर्वाद और मालपुए का प्रसाद लिया। मंदिर समिति और प्रशासन ने सुबह छह बजे से देर शाम तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने की पुष्टि की।
विज्ञापन

बाबा नीब करौरी महाराज के मंदिर में बुधवार सुबह छह बजे से देर रात तक श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही मंदिर द्वार के आगे लाइन लगाकर खड़े रहे। सुबह छह बजे बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का मुख्य द्वार खोला गया। इससे पूर्व मंदिर समिति के सदस्यों की ओर से सुबह 5:30 बजे शंख, घंटा और ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर में बाबा को मालपुए का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर के अंदर वैष्णवी देवी, विंध्यवासिनी, हनुमान, सिद्धि माई को भी भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं का प्रवेश देर रात तक जारी रहा। श्रद्धालु कतार में लगकर मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रवेश कर रहे थे और अतिरिक्त बनाए गए द्वार से मालपुए का प्रसाद लेकर बाहर आ रहे थे। दोनों द्वारों पर श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों को रखने की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्थानीय लोग संभाल रहे थे। कैंची मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को भवाली और खैरना की ओर चार-चार किमी लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे बाद कतार में कम हुई श्रद्धालुओं की संख्या
दो साल बाद बुधवार को कैंची मेले में श्रद्धालुओं के डेढ़ लाख से अधिक संख्या में पहुंचने की उम्मीद थी। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले सालों की तुलना में कम रही। दोपहर 12 बजे बाद कतार में लोगों की संख्या कम नजर आई। इसके बाद श्रद्धालु बिना भीड़ के आराम से मंदिर परिसर में प्रवेश करते रहे। शाम चार बजे बाद श्रद्धालुओं की संख्या धीरे-धीरे कम होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक पचास हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
कैंची धाम मंदिर में बुधवार दोपहर 12 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर लौट गए थे। अपराह्न तीन बजे तक भीड़ बढ़ती रही। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों, एलआईयू और पुलिस के मुताबिक तीन बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके थे। देर शाम तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर मालपुए का प्रसाद ग्रहण कर चुके थे।
बाबा के नाम के जयकारों के साथ पहुंचे श्रद्धालु
बाबा नीब करौरी महाराज की शक्ति आज भी कैंची धाम में विराजमान है। इसका उदाहरण बुधवार को कैंची मेले में पहुंचे सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं की व्यवस्थित भीड़ को देखकर लगाया जा सकता था। मंदिर परिसर में बाबा का आशीर्वाद और प्रसाद लेने के लिए चार किलोमीटर तक लगी श्रद्धालुओं की लाइन बाबा के जयकारों के साथ बिना किसी समस्या के बाबा के धाम पहुंची।
जाम लगा पर बाबा के नाम पर खुलता रहा
बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ से हल्द्वानी से कैंची धाम मंदिर तक जाम लगता रहा लेकिन श्रद्धालु बाबा का नाम जपते रहे और जाम खुलता रहा। जाम खुलवाने में पुलिस मुस्तैद रही। सुबह आठ बजे कैंची से दो किमी पहले एसएसपी पंकज भट्ट को जाम में फंसना पड़ा। बाद में पुलिस कर्मियों ने जाम खोलकर यातायात व्यवस्था सुचारु की।
भवाली में की गई पार्किंग व्यवस्था
कैंची मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने नगर पालिका मैदान भवाली में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग स्थल बनाया था जहां सुबह चार बजे ही पार्किंग फुल हो चुकी थी। बाद में श्रद्धालु भवाली स्थित लकड़ी टाल पहुंचे। यहां से सुबह 10 बजे तक शटल सेवा से श्रद्धालु कैंची धाम तक पहुंचे। 10 बजे बाद कैंची में जाम की स्थिति को देखते हुए एसएसपी पंकज भट्ट के निर्देश पर शटल सेवा बंद कर दी गई लेकिन लोगों की परेशानियों को देखते हुए कुछ समय बाद शटल सेवा फिर शुरू कर दी। श्रद्धालु केमू बसों और छोटी जीपों से भी कैंची धाम तक पहुंचे। हरतपा मार्ग पर भी पुलिस की ओर से वाहन खड़े किए गए।
चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस
कैंची मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी पंकज भट्ट ने सुबह आठ बजे से सुरक्षा का जिम्मा स्वयं संभाला हुआ था। दोपहर बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनंद भरणे अपने परिवार के साथ धाम पहुंचे। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल भी व्यवस्था को लेकर कैंची धाम पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मी चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रहे। मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए दूरबीन और सीसीटीवी कैमरों की सहायता ली गई। पुलिस कर्मियों ने सादी वर्दी में मेला परिसर में जेबकतरों पर नजर बनाए रखी। मेला परिसर में दो एएसपी, पांच सीओ, 11 इंस्पेक्टर, 24 थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षक, 137 कांस्टेबल, चार प्लाटून पीएसी और 19 महिला कांस्टेबल तैनात रहीं।
मेले में अपनों से बिछड़ों को पुलिस ने मिलाया
कैंची धाम मंदिर में बच्चों, पुरुषों और महिलाओं के अपने से बिछड़ने पर पुलिस प्रशासन की ओर से सहायता केंद्र बनाया गया था। पुलिस ने सैकड़ों बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के मेले में खोने पर उन्हें परिजनों से मिलाया।
---------------
सीएचसी के डॉक्टरों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण
कैंची धाम मंदिर में सीएचसी खैरना के डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की ओर से सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ. योगेश कुमार, डॉ. वैभवी आर्या, जितेंद्र कुमार, पुष्पा गढ़िया, रंजीत, अंकित, आनंद सिंह मौजूद रहे।
जीरो जोन के चलते अधिक देर तक नहीं लगा जाम
इस बार कैंची मंदिर परिसर क्षेत्र को जीरो जोन करने से जाम की समस्या ज्यादा गंभीर नहीं हुई। भवाली में दोपहिया वाहन चालकों और बड़े वाहनों की पार्किंग होने से वाहनों के कैंची तक नहीं पहुंचने से जाम की समस्या अधिक देखने को नहीं मिली। सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक कैंची मंदिर से पहले तीन किलोमीटर ऊपर जाम लगा रहा।
कहीं शर्बत, कहीं खीर तो कहीं पानी पिलाकर कमाया पुण्य
बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन को पहुंचे डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की सेवा के लिए हल्द्वानी से कैंची मंदिर तक जगह-जगह लोगों ने शर्बत, खीर, नीबू पानी, शिकंजी और सादा पानी पिलाकर पुण्य कमाया। भवाली में दीप्ति फिलिंग स्टेशन के मोहन जोशी, हेम जोशी, गौरव जोशी, मेहरागांव में हरीश मेहरा, तन्नू मेहरा, ललित महेरा, ललित भगत, कुंवर सिंह, पंकज सिंह, उत्तम मेहरा, वीरेंद्र रावत, अंकुर रावत, गोविंद ग्वाल, खुटानी में रमन सिंह बिष्ट और कैंची में रुचि बेलवाल, बंटी साह, नीरज कुमार मोनू, सचिन जलाल, दिवाकर ने श्रद्धालुओं को जूस, पानी पिलाया और खीर खिलाई।
परिवहन विभाग ने लगाईं अतिरिक्त बसें
कैंची मेले को लेकर परिवहन विभाग की ओर से अन्य रूटों की सभी बसों को कैंची मार्ग पर भेजा गया था। 12 से अधिक अतिरिक्त बसों को कैंची मेले के लिए लगाया गया। भवाली टैक्सी यूनियन अध्यक्ष नीरज अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भवाली की सभी टैक्सियां कैंची के लिए लगाई गईं थीं।
कतार में लगे लोगों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से चार किमी लंबी कतार में लगकर श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचना पड़ा। लोग बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति आस्था रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कैंची धाम पहुंचे।
--------
सुरक्षा व्यवस्था में ये अधिकारी रहे मुस्तैद
कैंची मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम प्रतीक जैन, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा, एसडीएम राहुल साह, एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, भवाली सीओ प्रमोद साह, हल्द्वानी सीओ सिटी विभा दीक्षित, भवाली कोतावाल डीआर वर्मा, थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार, एसआई भगवान सिंह महर आदि मौजूद रहे।

दो साल बाद बुधवार को स्थापना दिवस पर देर शाम तक सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कैंची मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन के साथ मालपुए का प्रसाद लिया। श्रद्धालुओं, जिला प्रशासन, पुलिस-प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजन सफल रहा।
विनोद जोशी, प्रबंधक कैंची धाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed