{"_id":"1beae3db0ac83d9733282a13734b42d3","slug":"with-fair-trade-staging-a-sit-palikadhyksh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला कारोबारियों के साथ धरने पर बैठे पालिकाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला कारोबारियों के साथ धरने पर बैठे पालिकाध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Wed, 23 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदा देवी महोत्सव में फ्लैट्स मैदान में पर्ची के आधार पर आवंटित दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा हटाए जाने के खिलाफ जहां बाहर से आए सैकड़ों कारोबारियों ने धरना-प्रदर्शन किया, वहीं पालिका परिसर में मेला कारोबारियों के साथ जिला प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ पालिकाध्यक्ष और सभासद भी धरने पर बैठे। पालिकाध्यक्ष ने जिला प्रशासन पर मेले में आए कारोबारियों के साथ ही पालिका सभासदों का उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई सभा में पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा कि हाईकोर्ट ने दुकानों का आवंटन पालिका से कराए जाने और आवंटन के दौरान पालिका को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पर्याप्त पुलिस फोर्स दिए जाने के निर्देश दिए थे। दुकानों के आवंटन के समय प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं किया गया। जब पालिका ने अपने स्तर से दुकानों का आवंटन किया तो जिलाधिकारी के निर्देश पर पर्ची काटकर दुकान लगाए लोगों की दुकानें रात में आकर तोड़ दी गईं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी से विरोध दर्ज कराया तो उन्होंने एफआईआर कराने तक की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की मनमानी के कारण कारोबारियों के साथ ही सभासदों का भी उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के अधिवक्ता को प्रकरण से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभासदों और कारोबारियों के साथ न्याय नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
सभासद डीएन भट्ट ने कहा कि डीएम कुछ लोगों की शह पर इस तरह के कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो भी डीएम को कदम उठाने थे वह पालिका के खिलाफ उठाते और मेले को शांतिपूर्ण होने देते। सभा में सभासद दीपक रूबाली, पंकज कुलौरा, कैलाश अधिकारी, महेश आर्या, महेश भट्ट आदि ने भी विचार रखे।