{"_id":"57b5fef94f1c1b77766ecc93","slug":"with-beef-and-hides-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमांस और खाल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमांस और खाल के साथ दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनभूलपुरा पुलिस ने गौला बाईपास स्थित स्लाटर हाउस के पास बृहस्पतिवार सुबह स्कूटी सवार दो लोगों को गोमांस और खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को देखते ही रिक्शा सवार दो अन्य मांस विक्रेता फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी के दौरान गिरफ्तार लोगों से कुल्हाड़ी, छुरी सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस मामले में स्लाटर हाउस के खिलाफ भी डीएम को रिपोर्ट भेजेगी।
थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को सूचना मिली कि स्लाटर हाउस में अवैध रुप से गोवध हो रहा है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक अमर सिंह नेगी के नेतृत्व मुजफ्फर अली, विपिन सकलानी, मदन सिंह और शेखर पुनेरा की टीम को भेजा। पुलिस ने स्लाटर हाउस के पास स्कूटी सवार दो लोगों को गोमांस और खाल के साथ पकड़ लिया, लेकिन रिक्शा पर मांस लिए दो लोग पुलिस को देखते ही भाग निकले। पुलिस ने तत्काल गोमांस और खाल के साथ कुल्हाड़ी छुरी सहित अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिया।
पकड़े गए लोगों में नयी बस्ती ताज मस्जिद के पास रहने वाले आफताब कुरैशी और इंद्रानगर ठोकर निवासी शहाबुद्दीन शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि फरार लोगों में लाइन नंबर 14 निवासी उस्मान और लाइन नंबर 16 निवासी ताजिम शामिल हैं। मौके से फरार लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार ताजिम को 2013 में भी गोकशी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इसी प्रकार गिरफ्तार आफताब भैंस और गाय की चोरी में पकड़ा गया था। बता दें कि पुलिस ने करीब 15 दिनों पहले स्लाटर हाउस के पास बछिया के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष का कहना है कि स्लाटर हाउस के मामले में रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। बरामद मांस का भी परीक्षण कराया जाएगा।