फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Winter Carnival to begin in Nainital from 22 December

UK: नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल, ट्रैकिंग और सेलिंग रिगाटा का होगा आयोजन

Sat, 20 Dec 2025 10:51 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Dec 2025 10:51 AM IST
सार

नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल होगा। विधायक नैनीताल सरिता आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्निवाल को भव्य रूप से मनाने को लेकर रूपरेखा तय की गई।

विज्ञापन
Winter Carnival to begin in Nainital from 22 December
नैनीताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में 22 से 25 दिसंबर तक विंटर कार्निवाल होगा। विधायक नैनीताल सरिता आर्या की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्निवाल को भव्य रूप से मनाने को लेकर रूपरेखा तय की गई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में एडीएम विवेक राय ने बताया कि शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विंटर कॉर्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि 22 दिसंबर को नैनीताल बिड़ला चुंगी से कैंची धाम तक 20 किमी. ट्रैकिंग होगी जिसमें पर्यटकों के साथ ही पर्यटन से जुड़े लोग भाग लेंगे। इसी दिन वोट हाउस क्लब से सेलिंग रिगाटा शुरू होगी व बैंड की प्रस्तुति भी होगी।

विज्ञापन


23 दिसंबर को नैनीझील में नौका रेस, सायंकाल में दीपदान होगा। 23 को नगर में बैंड धुन के साथ परेड एवं झांकी निकाली जाएगी। देर सायं मुख्य अतिथि विंटर कार्निवाल का उद्घाटन करेंगे। स्टार नाइट में बॉलीवुड कलाकार परमीश वर्मा की प्रस्तुति आकर्षण रहेगी। 24 दिसंबर को फूड फेस्टिवल एवं विभिन्न कार्यक्रमों के साथ ही स्टार नाइट में पवनदीप और कलाकारों प्रस्तुति देंगे। 25 दिसंबर को पेंटिंग, डांस प्रतियोगिता जबकि स्टार नाइट में सुप्रसिद्ध पांडवाज ग्रुप की प्रस्तुति होगी। दिन में भी मंच पर स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी तथा विभिन्न कार्यक्रम होंगे। विधायक सरिता आर्या व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि सभी के प्रयासों से इसे भव्य बनाया जाएगा। वहां एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसपी जगदीश चंद्र, एसडीएम नवाजिश खलीक प्रमोद कुमार, बीसी पंत आदि थे।
विज्ञापन


एलईडी से होगा सीधा प्रसारण
मॉलरोड को बिजली की मालाओं से सजाया जाएगा। आयोजन के सीधे प्रसारण के लिए एलईडी लगाई जाएंगी। जगह-जगह पर पर्यटकों के लिए सेल्फी स्टैंड लगाए जाएंगे। स्थानीय कलाकारों के लिए अलग मंच बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभारंभ पर सीएम को आमंत्रण
शुभारंभ अवसर पर सीएम एवं समापन अवसर पर पर्यटन मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा। नैनीताल शहर समेत हल्द्वानी रेलवे स्टेशन आदि मुख्य स्थानों में होल्डिंग लगाकर पर्यटकों को विंटर कॉर्निवाल की जानकारी दी जाएगी। बैठक में प्रचार प्रसार, खान-पान, अलाव आदि के लिए जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed