{"_id":"5813a1d24f1c1b250ebc1ded","slug":"will-today-pay-tribute-to-the-martyrs-by-lighting-diyas","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीये जलाकर शहीदों को आज देंगे श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीये जलाकर शहीदों को आज देंगे श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
diwali
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की पूर्व संध्या 29 अक्तूबर को अमर उजाला परिवार शहर के तमाम संगठनों के साथ मिलकर शहीदों की याद में मिट्टी के दीये जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क पर शाम पांच बजे से होगा। सिटी मजिस्ट्रेट केके मिश्रा वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला परिवार शहीदों की याद में कुमाऊं भर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारकों और पार्कों में हो रहा है। कुमाऊं भर में 12 जगहों पर 29 अक्तूबर की शाम को इसका आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
हल्द्वानी में नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में सैकड़ों लोग दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम शाम पांच से सात बजे तक चलेगा। इसमें अशोक चक्र विजेता मोहन नाथ गोस्वामी की पत्नी भावना गोस्वामी और शहीद मोहन सिंह की पत्नी उमा देवी समेत कई वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन, सामाजिक, धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक टीमें भी देशभक्ति गीतों से लोगों में जोश भरेंगी।