फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will the water in the taps on power failure

बिजली गुल होने पर भी आता रहेगा नलों में पानी

Fri, 20 May 2016 01:28 AM IST
भूपेंद्र मोहन रौतेला, नैनीताल।
भूपेंद्र मोहन रौतेला, नैनीताल। Updated Fri, 20 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली गुल होने पर पानी के लिए नहीं तरसना पड़ेगा। जल संस्थान के सभी पंप हाउस अब जल्द ही अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित  जेनरेटरों से लैस होंगे। एडीबी की मदद से लगाए जा रहे इन जेनरेटरों की स्थापना के लिए दोनों महकमो ने कवायद शुरू कर दी है। सितंबर तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


नैनीताल शहर में बर्फबारी का दौर हो या फिर आंधी तूफान का। दोनों ही परिस्थितियों में बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने और लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से बिजली व्यवस्था बाधित हो जाती है। जिससे पंप न चलने की वजह से पानी सप्लाई भी बाधित हो जाती है। अब एडीबी जल संस्थान के सभी पंप हाउसों में जेनरेटर लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


एडीबी के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर दुर्गेश पंत ने बताया जल संस्थान के चिल्ड्रन पार्क स्थित पंप हाउस में 625  केवीए, मुख्य पंप हाउस में 380 केवीए, सूखाताल में 250 केवीए जबकि फांसी गधेरा स्थित पंप हाउस में 160 केवीए क्षमता का जेनरेटर लगाया जाएगा। पंत के मुताबिक जनरेटरों को लगाने के लिए देहरादून की टेफटोन टेक्नोलाजी लिमिटेड से अनुबंध भी हो चुका है। इसमें 1 करोड़ 42 लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के ईई जगदीप चौैधरी के मुताबिक 45 हजार की जनसंख्या वाले नैनीताल में सात हजार पेयजल कनेक्शन हैं। पीक सीजन मेें 18 एमएलडी पानी की जरूरत होती है, लेकिन विभाग 14 एमएलडी की आपूर्ति कर पाता है। जनरेटर लगने से नगरवासियों को पानी के लिए अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। इधर, विधायक सरिता आर्या ने भी जनरेटर लगने की कवायद पर खुशी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed