फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will not tolerate laxity in protection of traders: Naveen

व्यापारियों की सुरक्षा में ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगे : नवीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Will not tolerate laxity in protection of traders: Naveen
हल्द्वानी के निजी रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता करते प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड क?
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा का कहना है कि व्यापारियों की सुरक्षा में प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला और नगर प्रशासन व्यापारियों को प्राथमिकता से सुरक्षा प्रदान करें और प्रदेश में सौहार्द का वातावरण तैयार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रांतीय व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति का मनोनयन पांच जनवरी और जिलों के अध्यक्ष, महामंत्रियों का मनोनयन सात जनवरी तक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री का निर्विरोध निर्वाचन कर प्रदेश की 353 इकाइयों, 19 जिलों के पदाधिकारियों और 799 मतदाताओं ने स्वस्थ परंपरा का निर्वहन किया है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता और निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गोयल का भी आभार जताया कि उन्होंने नए पदाधिकारियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। वर्मा ने कहा कि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, हल्द्वानी महानगर, रुद्रपुर, गदरपुर, सितारगंज, किच्छा, नैनीताल की मल्लीताल, रामनगर, बाजपुर इकाइयों के चुनाव कराए जाने हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक महानगर व जिला मुख्यालयों में युवा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का गठन उन जिलों के जिलाध्यक्षों द्वारा की जाएगी। पत्रकार वार्ता में निवर्तमान जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल व राजेश अग्रवाल, एनसी तिवारी, संरक्षक बाबू लाल गुप्ता, रूपेंद्र नागर, लाला जायसवाल, संदीप गुप्ता, नवनीत राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में होगा प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण
प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने बताया कि प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण जनवरी अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम बिहारी मिश्र, राष्ट्रीय महामंत्री विजय कुमार जैन दिल्ली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशोर खारेवाला मुंबई ने शामिल होने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed