{"_id":"16cb4ca40c50f7eda03e00088f3061f5","slug":"will-not-stop-traffic-signal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नहीं होगा ट्रैफिक सिग्नल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नहीं होगा ट्रैफिक सिग्नल
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुखानी चौराहे पर लगाए ट्रैफिक सिग्नल का विरोध होने लगा है। चौराहे पर लालबत्ती जलने से वाहनों की लाइन लगने पर आसपास के कुछ दुकानदारों को परेशानी होने लगी है। इससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सोमवार को वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश से ट्रैफिक लाइट को बंद करवाने की गुहार लगाई। वित्तमंत्री ने सिग्नल बंद करने के आदेश भी दे दिए, लेकिन मंगलवार शाम वित्तमंत्री ने सिग्नल बंद करने के बजाए वहां पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रमुख चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने हैं। मुखानी चौराहा पर सिग्नल लग चुका है और उसका ट्रायल चल रहा है। चौराहे पर जेब्रा और स्टाप लाइन नहीं बनी हैं। ट्रायल के दौरान शुरुआत में वाहन चालकों को कुछ परेशानी जरूर हुई, लेकिन फिर आदत में आ गई।
विज्ञापन
चौराहा के आसपास अतिक्रमण है। सिग्नल पर वाहन खड़े होने से लाइन लग जाती है, जिससे आसपास दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय लोग सोमवार को वित्तमंत्री से मिले और सिग्नल बंद करवाने की गुहार लगाई। वित्तमंत्री ने एसएसपी से सिग्नल को तत्काल बंद करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन
मंगलवार को वित्तमंत्री ने चौराहा पर सिग्नल बंद करने के बजाए वहां पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने के एसएसपी को निर्देश दिए। इसके बाद सिग्नल सुचारु हो सका। वित्तमंत्री ने कहा कि सिग्नल के पास जेब्रा और स्टाप लाइन खींची जाए। चालकों को सिग्नल की जानकारी दी जाए। वित्तमंत्री ने कहा कि एसएसपी खुद एक सप्ताह तक इनकी मानीटरिंग करें और रिपोर्ट दें।