फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will not be able to forget the development made by former CM Tiwari: Rawat

पूर्व सीएम तिवारी के किए विकास को नहीं भूल पाएंगे : रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Will not be able to forget the development made by former CM Tiwari: Rawat
भीमताल (नैनीताल)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पैतृक आवास में पहुंचकर उनके परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। रावत ने पदमपुरी के सोमबारी मंदिर में सोमबारी महाराज के दर्शन किए और इसके बाद पदमपुरी से पूर्व सीएम एनडी तिवारी के आवास तक पदयात्रा निकाली।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि एनडी तिवारी ने प्रदेश में जो विकास कार्य कराए हैं उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। कहा कि एनडी तिवारी को विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। अब उनके विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं पूर्व सीएम तिवारी के आवास में उन्होंने रघुपति राघव राजा राम आदि देशभक्ति गीत गाए।
विज्ञापन

इसके बाद रावत ने लोनिवि के गेस्ट हाउस में जनसभा को संबंधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश के विकास के लिए काम किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर सरकार बनाकर रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृपाल मेहरा, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, मनोज शर्मा, प्रताप सिंह बर्गली, डॉ. केदार पलड़िया, संजय साह, नितेश बिष्ट, प्रकाश नैनवाल, खजान पांडे, प्रयाग भट्ट, राकेश बृजवासी, केडी रूवाली, पूरन नौगाई, करन बोरा आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस ही है अनुसूचित जाति के लोगों की हितैषी : रावत
भीमताल। भीमताल पहुंचने पर बुधवार शाम कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत किया। रावत ने पत्रकार वार्ता में सीएम धामी के हल्द्वानी में अनुसूचित जाति के व्यक्ति के घर पर खाना खाने के पूछे गए सवाल पर कहा कि कांग्रेस ही अनुसूचित जाति की सच्ची हितैषी है, जबकि भाजपा दिखावा कर गुमराह करती है। रावत के अनुसार कांग्रेस हमेशा अनुसूचित जाति के उत्थान और छुआछूत विरोधी आंदोलन के साथ जुड़ी रही है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, नितेश बिष्ट, बाबलू पांडे आदि मौजूद रहे।
जीतने वाले को टिकट देगी पार्टी : हरीश
कालाढूंगी। कांग्रेस की पदयात्रा की अगुवाई कर रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में उसी कार्यकर्ता को टिकट देगी जो चुनाव में जीतने का दम रखता हो।
कालाढूंगी बंदोबस्ती में पूर्व प्रधान विक्रम सामंत के आवास पर पूर्व सीएम हरीश रावत मंगलवार रात रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान के साथ है। सत्ता में आते ही कांग्रेस किसान और जनविरोधी भाजपा सरकार को करारा जवाब देगी। कहा कि डबल इंजन की कोरी घोषणाओं की सरकार का अब इंजन सीज होने का समय आ गया है। इससे पूर्व जलवा में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा का स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला भट्ट, संजय किरौला, विजय सिजवाली, दीप चंद्र सती, दीपक बनौला, संतोष पांडे, रमेश पांडे, प्रयाग दत्त भट्ट, जनार्दन जोशी, प्रधान दयाल बधानी, चंद्रशेखर बुधलाकोटी, अनिल चन्याल शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed