फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Specialist doctors will soon be available at BD Pandey Hospital.

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में जल्द मिलेंगे विशेषज्ञ चिकित्सक

Fri, 21 Aug 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 21 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Specialist doctors will soon be available at BD Pandey Hospital.
नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ और स्त्री रोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति होने की संभावना है। इस संबंध में शासन और उच्च अधिकारियों से रिक्त पदों पर तैनाती का आश्वासन मिला है।
विज्ञापन

अस्पताल में बालरोग विशेषज्ञ के तीन पद स्वीकृत हैं लेकिन वर्तमान में एक ही विशेषज्ञ तैनात हैं। ऐसे में बच्चों के उपचार का अधिकांश भार एक ही चिकित्सक पर है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ के भी तीन पद स्वीकृत हैं। इनमें से एक चिकित्सक लंबे समय से अवकाश पर हैं जबकि दूसरी चिकित्सक को अस्पताल के पीएमएस का प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से मरीजों को उपचार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों और महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य सचिव को चिकित्सकों की कमी के संबंध में बताया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि शासन स्तर से अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने का आश्वासन मिला है। उन्होंने जल्द ही अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed