फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will find another place for tehsil building: Hayanki

तहसील भवन के लिए तलाशेंगे दूसरी जगह : ह्यांकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Will find another place for tehsil building: Hayanki
आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी।
हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने कहा कि मुख्य सचिव ने हल्द्वानी में तहसील भवन मुख्य मार्ग से हटकर कहीं और बनाने के लिए जमीन तलाशने के आदेश दिए हैं। ऐसे में सीएस के आदेश के तहत तहसील भवन के लिए कहीं और जमीन तलाशेंगे।
विज्ञापन

ह्यांकी ने बताया कि उन्होंने सीएस को बताया कि प्रस्तावित तहसील भवन को पीपीपी मोड पर बनाने की योजना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है ताकि सरकार पर वित्तीय बोझ न आए। प्राइवेट डेवलपर को कुछ जगह दी जाएगी। प्राइवेट डेवलपर शापिंग कांप्लेक्स बनाएगा और सरकारी भवन भी बना देगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि कुछ सरकारी कार्यालय किराए के भवन में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम की एक अच्छी लाइब्रेरी बनेगी। अधिकारियों और कर्मियों के खस्ताहाल सरकारी भवन भी प्रस्तावित तहसील भवन में बनाने की योजना है। बतौर ह्यांकी मुख्य सचिव ने कहा है कि तहसील भवन ऐसी जगह है, जहां भीड़भाड़ रहती है। सभी सरकारी कार्यालय अगर एक जगह हो जाएंगे तो भीड़भाड़ और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इससे इतर दूसरा विकल्प देखने को कहा है। सीएस ने मुख्य मार्ग से हटकर तहसील भवन बनाने की बात कही है। प्रस्तावित तहसील भवन में एक सिटी पार्क भी बने। ह्यांकी ने बताया कि आठ से दस किलोमीटर के दायरे में इतनी ज्यादा जगह नहीं मिलेगी। कहा कि हल्द्वानी का विस्तार करना है तो गौलापार भी जा सकते हैं। गौलापार में आसानी से जगह मिल जाएगी। गौलापार में कई कार्यालय जा चुके हैं। कहा कि दूसरी जगह की तलाश की जाएगी।

ये कार्यालय हैं शहर के मध्य
एसडीएम कार्यालय, सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय, जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय, रजिस्ट्री, कोषागार, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा निगम ईई नगर कार्यालय, सिंचाई, श्रम विभाग, खाद्य पूर्ति, जल निगम आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed