{"_id":"61aa4e7b048676419a31e2a7","slug":"will-change-the-nature-of-wealth-harish-haldwani-news-hld4465034192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालधन का बदल देंगे स्वरूप : हरीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालधन का बदल देंगे स्वरूप : हरीश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पूर्व सीएम हरीश रावत ने मालधन में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में कहा कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो मालधन का स्वरूप बदलेंगे और इसे आदर्श गांव बनाया जाएगा। मालधन को देहरादून से जोड़ने के लिए राजमार्ग बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 16 दिसंबर को देहरादून में जनसभा करेंगे।
रावत ने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने वन ग्रामों में बिजली पहुंचाई थी। उनकी सरकार ने मालधन के विकास को तेजी से मुख्यधारा तक लाने की कोशिश की थी लेकिन सरकार के तीन साल के कार्यकाल का आधा हिस्सा केदारनाथ आपदा की वजह अस्तव्यस्त हुए प्रदेश को पटरी पर लाने में ही निकल गया। इस बार कांग्रेस की सरकार आने पर यहां खेती के विकास के साथ उद्योगों को बढ़ावा देकर मालधन को विकसित किया जाएगा।
पूर्व सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने 18 तरह की पेंशन लागू कीं लेकिन भाजपा ने सब खत्म कर दी। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को सरकारी व गैरसरकारी सभी तरह की स्कूली ड्रेस बनाने का काम सौंपेगी, जिस डिग्री कॉलेज में लड़कियों की संख्या लड़कों से अधिक होगी, उसे प्रोत्साहित किया जाएगा। इस मौके पर भटिंडा (पंजाब) के विधायक जगदेव सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, पुष्कर दुर्गापाल, आशा बिष्ट, मनोज जोशी, इंदरलाल, जयप्रकाश, सरस्वती आजाद, पीतांबर, अनिल कुमार, अलका पाल, राहुल कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का हाथ थामा
जनसभा में हरीश आर्य और मंजू नेगी समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गईं। जनसभा के बाद रावत ने चौपाल में ग्रामीणों से बात की। साथ ही रात्रि विश्राम मालधन गांव में किया।
कार्यक्रम में गुटबाजी हावी
मालधन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसभा में गुटबाजी साफ दिखाई दी। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बताया कि मालधनचौड़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश के बड़े भाई तारा चंद्र और कांग्रेस की जिला पंचायत सदस्य कुमारी मीरा के पिता का 23 नवंबर को निधन हो गया था। इसके चलते उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल की ओर से मालधनचौड़ में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रम चार दिसंबर (पीपलपानी तक) निरस्त किए जाने का प्रचार किया गया था। इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत और समर्थक जनसभा में नहीं पहुंचे। वहीं कुछ लोगों ने हरीश रावत के कार्यक्रम सूचना में मालधन को अनुसूचित जाति गांव लिखने का विरोध किया।