फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will auto paused, Kemu and roadways wheels

थमे रहेंगे आटो, केमू और रोडवेज के पहिए

Wed, 02 Sep 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Wed, 02 Sep 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर रोड सेफ्टी बिल के विरोध में आटो, टैक्सी, केमू और रोडवेज के पहिए बुधवार को थमे रहेंगे।

विज्ञापन


 यात्रियों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। वहीं बैंकों में हड़ताल रहेगी जबकि स्टेट बैंक आफ इंडिया में हड़ताल नहीं है।

चालक रोड सेफ्टी बिल का विरोध कर रहे हैं। रोड सेफ्टी बिल में दुर्घटना होने पर चालक पर 302 के तहत मुकदमा दर्ज करने का प्रावधान किया गया है। साथ ही चालक को 10 वर्ष तक की सजा भी हो सकती है।

बिल में हुए उक्त संशोधन के विरोध में और केंद्र सरकार की कर्मचारी/मजदूर विरोधी नीतियों के चलते 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का पुतला भी फूंका जाएगा। दूसरी ओर विभिन्न मांगों को लेकर बैंकों में हड़ताल रहेगी।

 विभिन्न यूनियन के नेता बुधवार को बुद्ध पार्क में जमा होंगे और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में बिगुल फूंकेंगे। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता कमल पपनै ने बताया कि केंद्रीय परिवहन मंत्री का हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर केमू की लगभग चार सौ गाड़ियां पहाड़ पर चलती हैं। केमू कर्मियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को केमू की गाड़ियां भी समर्थन में नहीं चलेंगी।


जो गाड़ियां मंगलवार को सवारी लेकर पहाड़ गई हैं वे बृहस्पतिवार को लौटेंगी। दूसरी ओर आटो और टैक्सी के पहिए भी थमे रहेंगे।

आटो यूनियन के नेता केदार पलड़िया ने बताया कि स्कूली बच्चे ले जाने वाले आटो को छूट दी गई है। उनके बच्चे को लाने और ले जाने पर कोई रोक नहीं होगी।

उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने बताया कि संघ हड़ताल पर नहीं है मगर उक्त यूनियनों की मांग जायज है इसलिए उनको समर्थन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed