{"_id":"6079b8508ebc3e59176b89c3","slug":"wildfire-reaches-the-population-bhimtal-news-hld4218467196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग पहुंची आबादी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग पहुंची आबादी तक
विज्ञापन
भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। भीमताल रोड से सटे जंगल में लगी आग शुक्रवार को पहाड़ी के ऊपर रह रहे लोगों के लिए खतरा बन गई। क्षेत्रवासियों की सूचना पर एनडीआरएफ और वन विभाग टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाई।
शुक्रवार सुबह भीमताल रोड में आग लग गई। देखते ही देखते आग घरों तक पहुंच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आग बुझाने लगे। उपवन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी ने बताया कि आग की सूचना पर दोनों टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई। बताया कि आग की सूचना पर एनडीआरएफ की दूसरी टीम को ज्योलीकोट भेजा गया।
इधर, रामगढ़ ब्लॉक के प्यूड़ा गांव निवासी ललित सिंह बिष्ट ने बताया कि आग जैसे ही कुमाटी निवासी दीपक जोशी के घर तक पहुंची तो सरपंच भीम बिष्ट, संजय बिष्ट, विनोद बिष्ट, कुबेर बिष्ट, कमल बिष्ट ने देर रात आग पर काबू पाया। साथ ही डेढ़ बजे रात तक जंगल में लगी आग बुझाने में लगे रहे। बाद में सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।