फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wife asking her husband planted lime password

पत्नी से पासवर्ड पूछ पति को लगाया चूना

Tue, 28 Apr 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 28 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन

जालसाजों ने हरियाणा निवासी फौजी की पत्नी से एटीएम का पासवर्ड और खाता संख्या पूछने के बाद पति के खाते से 42 हजार 498 रुपए निकाल लिए। फौजी ने कोतवाली के एसएसआई इंदर सिंह राणा को घटना की लिखित जानकारी दी। एसएसआई ने मामले में जांच के लिए हरियाणा पुलिस को पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन


हरियाणा के विकासपुर गुड़गांव मानेसर निवासी भूप सिंह हल्द्वानी कैंट छावनी में एपीओ के पद पर तैनात है। 26 अप्रैल को जालसाजों ने फौजी की पत्नी के नंबर पर पैतृक घर पर कॉल किया। जालसाज ने महिला को बताया कि बैंक से बोल रहा है। उसके एटीएम की वैधानिक तारीक समाप्त हो गई है। नया एटीएम हासिल करने के लिए अपना पासवर्ड और खाता संख्या बताना होगा। पत्नी ने पासवर्ड और खाता संख्या के बारे में जानकारी दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद जालसाजों ने खाते से 42 हजार 498 रुपए निकाल लिए। मोबाइल पर पैसा निकलने का मैसेज आने के बाद पत्नी परेशान हो गई। उसने पति को मोबाइल पर पूरी जानकारी दी। इसके बाद फौजी पति ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। इधर, एसएसआई इंदर सिंह राणा का कहना है कि घटनास्थल हरियाणा है। इस कारण हरियाणा पुलिस ही इस मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा पुलिस को फौजी के प्रार्थनापत्र के साथ कोतवाली पुलिस ने भी संबंधित पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed