फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wholesale market tomatoes sold Rs 8 to Rs 30 in the retail

टमाटर थोक मंडी में 8 रुपए तो फुटकर में बिक रहा 30 रुपए 

Mon, 14 Nov 2016 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 14 Nov 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी का व्यापक असर थोक मंडी पर भी पड़ा है। बाजार में ग्राहकों की संख्या घटने से फल एवं सब्जियों की डिमांड भी कम हुई है। थोक मंडी में रविवार को टमाटर 8 रुपए किलो के भाव में बिका जबकि फुटकर में टमाटर अभी 30 रुपए किलो ही बेचा जा रहा है। सब्जियों के भाव गिरे हैं, इससे पहाड़ से आने वाले काश्तकारों को काफी नुकसान हो रहा है। इधर, मंगलपड़ाव फुटकर सब्जीमंडी एवं देवलचौड़ पर सब्जी विक्रेताओं द्वारा मनमाने रेट वसूले जाने के बावजूद प्रशासन आंखें मूंदे हुए हैं। 
विज्ञापन



साप्ताहिक बंदी के बाद रविवार को थोक मंडी खुलने पर आमतौर पर सब्जियों की काफी डिमांड होती थी, लेकिन बड़े नोटबंदी की वजह से थोक मंडी में खरीददारों की संख्या कम रही। पड़ोसी राज्य यूपी के जिलों से काश्तकार बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इसका असर पहाड़ के काश्तकारों पर भी पड़ रहा है। आढ़तियों के मुताबिक आलू 1000 से घट कर 750 रुपये कट्टा (50 किलो),कोल्ड स्टोर का आलू 480 से घट कर 400 रुपये हो गया है। प्याज 380 से घट कर 320 रुपए कट्टा, बंदगोभी 425 से घट कर 200 रुपए कट्टा, टमाटर 16 से घट कर 8 रुपए किलो, बैगन 30 से घट कर 20 रुपए किलो, लौकी 11 से घट कर 9 रुपए किलो, खीरा 20 से घट कर 16 रुपए किलो, मटर 105 से घट कर 70 रुपए किलो, भिंडी 36 से घट कर 35 रुपए किलो, बीन 40 से घट 30 रुपए किलो थोक में बिक रही है। उधर, मंगलपड़ाव सब्जी मंडी एवं अन्य स्थानों पर फुटकर भाव में बिक रही सब्जी के भाव में कोई गिरावट नहीं आई है। फुटकर सब्जी विक्रेता मनमाने रेटों पर सब्जी बेच रहे हैं।  
विज्ञापन




सब्जी एवं फलों के फुटकर भाव
--------------------------
0 आलू - 25 रुपए किलो
0 प्याज - 20 रुपए
0 गोभी - 20 रुपए
0 टमाटर - 30 रुपए
0 बंदगोभी - 20 रुपए  
0 बैंगन  -  20 रुपए  
0 मटर   - 80 रुपए 
0 लोकी  - 20 रुपए
0 खीरा  - 20 से 30 रुपए 
0 सलजम - 20 रुपए 
0 मूली    - 20 रुपए
0 सेब    - 60 से 80 रुपए किलो
0 केला    - 40 रुपए दर्जन 
0 संतरा   - 40 रुपए किलो
0 अनार  - 140 से 150 रुपए किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed