फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Where are the missing 21 years after the 11th Panchen Lama

आखिर कहां हैं 21 साल से गायब हुए 11वें पंचेन लामा

Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
- भूपेंद्र मोहन रौतेला-, नैनीताल
- भूपेंद्र मोहन रौतेला-, नैनीताल Updated Mon, 25 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Where are the missing 21 years after the 11th Panchen Lama
पंचेन लामा - फोटो : अमर उजाला
दलाईलामा के बाद तिब्बतियों के दूसरे सबसे बड़े धर्मगुरु 11वें पंचेन लामा को गायब हुए वर्ष 2016 में 21 वर्ष पूरे हो गए हैं। पीपुल्स रिपब्लिक आफ चाइना (पीआरसी) द्वारा अगवा किए गए पंचेन लामा वास्तव में दुनियां के सबसे कम उम्र के राजनीतिक बंदी हैं। जिन्हें मात्र 6 वर्ष की आयु में ही अगवा कर लिया गया था। आज भी विश्वभर के तिब्बती समुदाय को उनके तथा उनके परिवार के विषय में कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


मूल रूप से 25 अप्रैल 1989 को तिब्बत के लाहरी जिले में जन्मे गेदुन छुयकी नीमा को धर्मगुरु दलाई लामा ने 14 मई 1995 को महज 6 वर्ष की आयु में तिब्बतियों के 11वें पंचेन लामा के रूप में मनोनीत किया था। इस घोषणा के ठीक तीन दिन के बाद यानी 17 मई 1995 को मासूम पंचने लामा को पीआरसी ने परिवार एवं उनके सचिव समेत अगवा कर लिया था। तिब्बतियों की मानें तो 1995 में पीआरसी ने कहा कि पंचेन लामा परिवार के साथ अपने गांव में रह रहे हैं जबकि 1996 में कहा गया कि तिब्बतियों से सुरक्षा के लिए पंचेन लामा को चीन सरकार ने अपने कब्जे में रखा है।
विज्ञापन


इसी वर्ष यह भी कहा गया कि वे तिब्बती समुदाय के पास वापस चले गए हैं। इतना ही नहीं अपने 11वें पंचेन लामा के दर्शन से महरूम तिब्बती समुदाय को 2004 में चीनी सरकार की ओर से यह भी शुभ सूचना मिली थी, जिसमें चीनी सरकार ने उनसे कहा कि पंचेन लामा स्वस्थ हैं और सरकार की देखरेख में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संगठनों की गुजारिश के बाद भी चीन सरकार द्वारा अभी तक पंचेन लामा के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है। जिससे तिब्बती समुदाय बेहद दु:खी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, अब 25 अप्रैल 2016 को तिब्बती समुदाय की ओर से 11वें पंचेन लामा का 27वां जन्म दिन मनाया जा रहा है। तिब्बती महिला संगठन तथा उनकी 56 शाखाएं पूरे विश्व में 25 अप्रैल को एक विशेष प्रार्थना सभा करेंगे। जन्म दिवस के मौके पर महिला संगठन चीनी सरकार से गुजारिश भी करेंगी कि वह पंचेन लामा को सम्मान पूर्वक रिहा करे तथा उनके वास्तविक स्थान टसी लुम्पो मठ में बैठने का उन्हें विशेष अधिकार दिया जाए। 


बर्थडे पर बंद रहेंगी तिब्बतियों की दुकानें
नैनीताल। तिब्बती फ्रीडम मूवेंट के सचिव यशी थुप्तेन के मुताबिक 11वें पंचेनलामा के जन्मदिन के मौके पर तिब्बतियों के सभी प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। सुख निवास स्थित बौद्ध मठ में सुुबह 9.30 से पूजा अर्चना के बाद पंचेनलामा की दीर्घायु व सलामती को प्रार्थना सभा होगी इसके अलावा मिष्ठान वितरण होगा। तिब्बती महिला संगठन की अध्यक्ष सागमो व महासचिव कालसंग छुकी के बर्थडे को लेकर तिब्बती समुदाय की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। दूसरी ओर भोटिया माला बाजार के अध्यक्ष आनंद सिंह खंपा ने बताया कि उनकी बाजार नियमित रूप से खुली रहेगी। ब्यूरो
फोटो सहित 24एनटीएल 01पी से 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed