फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When will the pits be filled on the monsoon head?

मानसून सर पर कब भरेंगे गड्ढे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
When will the pits be filled on the monsoon head?
हल्द्वानी में कालाढुंगी रोड पर गैस पाइप लाइन डाले जाने के चलते खोदी गई सड़क। संवाद
हल्द्वानी। सड़कों पर जानलेवा गड्ढे हैं। संभलकर चलने में ही समझदारी है। चुनाव से पहले गड्ढे भरे गए थे, लेकिन फिर से हालात बदतर हो रहे हैं। मुख्य मार्गों के साथ गलियों के हालात भी खस्ता हैं। एक अनुमान के मुताबिक जिले में करीब 900 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। सड़कों के गहरे गड्ढों की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क बनाने के लिए जिम्मेदार विभाग बजट होने के बाद भी पत्र-पत्र खेल रहे हैं जबकि राज्य में 15 दिन के अंदर मानसून दस्तक देने जा रहा है। उधर पांच जून के आसपास नैनीताल जिले में प्री मानसून बारिश शुरू होने का अनुमान भी मौसम विभाग दे चुका है। ऐसे में नई सड़कें बनना तो दूर गड्ढे भरना भी असंभव लग रहा है।
विज्ञापन

तीन लाख की आबादी का नहीं किसी को ख्याल
हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र की आबादी करीब तीन लाख है। गैस पाइपलाइन, सीवर, पेयजल लाइन और ओएफसी केबल बिछाने के नाम पर निगम क्षेत्र की 50 प्रतिशत सड़क खोदी जा चुकी हैं। इसमें से कई सड़कों का बजट भी लोक निर्माण विभाग के पास है। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम एक दूसरे को पत्र भेजकर आरोप लगा रहे हैं। लोनिवि का आरोप है कि नगर निगम सुपरविजन चार्ज वसूलकर एचपीसीएल की ओर से खोदी कई सड़कों की मॉनीटरिंग नहीं कर रहा है और एचपीसीएल मानकों के अनुसार गड्ढे नहीं भर रहा है। इस कारण सड़कें नहीं बन पा रही हैं। इससे निगम क्षेत्र की तीन लाख की आबादी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी-
नगर निगम को पत्र भेजकर मानकों के अनुसार एचपीसीएल से गड्ढे भरवाने के लिए कहा गया है। नगर निगम जब तक गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी नहीं करेगा तब तक सड़क नहीं बनाई जाएगी।

-अशोक चौधरी अधिशासी अभियंता लोनिवि।
एचपीसीएल से तुरंत मानकों के अनुसार गड्ढे भरने के लिए कहा गया है। जब तक कंपनी पुराने गड्ढे नहीं भरेगी, तब तक नई सड़कों पर गैस पाइपलाइन बिछाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
-पंकज उपाध्याय नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed