फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ... When the boss returned DM

...जब वापस लौटे डीएम साहब

Mon, 11 May 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 11 May 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन

नैनीताल रोड जजी कोर्ट स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क के जीर्णोद्धार शिलान्यास पट पर वित्तमंत्री डा. इंदिरा हृदयेश का नाम नहीं होने से कार्यक्रम स्थगित हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम दीपक रावत और विशिष्ट अतिथि मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला थे। अचानक डीएम ने पार्क के जीर्णोद्धार का उद्घाटन करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


नैनीताल रोड पर नगर निगम के कई पार्क हैं। सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव के लिए नगर निगम ने जजी कोर्ट स्थित शहीद चंद्रशेखर मिश्रा पार्क को मार्निंग वेलफेयर सोसायटी को गोद दिया है। सोसायटी अपने खर्चे पर पार्क का जीर्णोद्धार कर रही है। रविवार को जीर्णोद्धार का शिलान्यास होना था। सोसायटी गैर राजनीतिक संस्था है। पार्क के जीर्णोद्धार में भी सरकारी बजट नहीं लग रहा है।
विज्ञापन


संस्था ने डीएम दीपक रावत को मुख्य अतिथि और मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला को विशिष्ट अतिथि बनाया था। डीएम सुबह साढ़े नौ बजे निर्धारित समय पर पार्क पहुंच गए। शिलान्यास पट पर वित्तमंत्री का नाम नहीं दर्ज होने से डीएम ने उद्घाटन करने से इनकार कर दिया। डीएम के वापस लौटते ही मेयर डा. रौतेला भी वहां पहुंचे। आखिर में कार्यक्रम स्थगित हो गया। मेयर ने कहा कि संस्था का कार्य सराहनीय है। जन सहभागिता से पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed