फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When Chief Minister shall declare?

मुख्यमंत्री जी कब पूरी होगी घोषणा?

Wed, 10 Jun 2015 01:50 AM IST
नवीन सक्सेना/अमर उजाला,हल्द्वानी
नवीन सक्सेना/अमर उजाला,हल्द्वानी Updated Wed, 10 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
When Chief Minister shall declare?

मुख्यमंत्री जी उच्चशिक्षा का नया शिक्षा सत्र जुलाई से शुरू होने वाला है, लेकिन अब तक राजकीय महिला महाविद्यालय में पीजी के विषयों के साथ ही बीकॉम आनर्स शुरू किए जाने की घोषणा पूरी नहीं हो सकी है। शासन का हाल यह है कि अब तक इस संबंध में कोई शासनादेश तक जारी नहीं किया गया है। पीजी के विषय शुरू होने से पहले प्राध्यापकों के पद भी सृजित होने हैं, इस प्रस्ताव पर भी शासन की मंजूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


महिला महाविद्यालय में 27 मार्च को आयोजित छात्रा संघ समारोह एवं वार्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री हरीश रावत और उच्चशिक्षा मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश के सामने छात्राओं ने कालेज को पीजी किए जाने समेत कई मांगे रखीं थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने महिला महाविद्यालय में पीजी के नए विषय खुलवाने समेत सभी मांगे पूरी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


कालेज में स्नातक स्तर पर इतिहास, भूगोल, संगीत, एमए में हिंदी, अंग्रेजी, एमकॉम, एमएससी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और बीकॉम आनर्स शुरू किए जाने के लिए 10 मई को कुमाऊं विवि का पैनल निरीक्षण भी हो चुका है। विवि के पैनल ने प्राध्यापकों के पद सृजित होने और नए कक्षा-कक्ष बनने के प्रस्ताव के आधार पर ही पीजी के विषय खोलने की संस्तुति शासन को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके एक माह बाद भी शासन से नए विषयों की संबद्धता शासन से नहीं आई है। इसके अलावा महाविद्यालय में इन सब विषयों के शुरू होने जैसी भी कोई तैयारी नहीं दिखाई दे रही है। उच्चशिक्षा निदेशालय भी सुस्त बना हुआ है।


बता दें कि कुमाऊं विवि ने इस बार नए सत्र में दाखिले के लिए 25 जून से प्रवेश आवेदन फार्म की बिक्री करने और जुलाई में प्रवेश प्रक्रिया संचालित किए जाने के निर्देश जारी किए, यदि इस अवधि में मंजूरी नहीं हुई तो नये सत्र में दाखिले होने मुश्किल हो जाएंगे। इसके लिए कालेज प्रशासन को 25 जून से पहले प्रास्पेक्टस भी छपवाने होंगे।
--
महिला कालेज में प्राध्यापकों एवं अन्य कर्मियों के 38 पद सृजित किए जाने का प्रस्ताव काफी समय पहले शासन को भेजा जा चुका है। पीजी के विषयों एवं बीकॉम आनर्स शुरू होने की संबद्धता भी अभी शासन से आने का इंतजार है। -डा. ललित प्रभा वर्मा, कार्यवाहक निदेशक, उच्चशिक्षा

 --
मुख्य परीक्षाएं समाप्त होने के बाद 12 जून से 10 जुलाई तक महाविद्यालय में ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है। उम्मीद है कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से पहले पीजी के विषयों एवं बीकॉम आनर्स की मंजूरी आ जाएगी। महाविद्यालय के विकास के लिए खुद उच्चशिक्षा मंत्री डा. इंदिरा हृदयेश भी लगी हैं, इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि शीघ्र जीओ जारी हो जाएगा। -डा. जीएस बिष्ट, प्राचार्य महिला कालेज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed