{"_id":"6a3838eb563b5ba1710aa98b","slug":"when-assurances-failed-to-materialize-a-bdc-member-built-the-bridge-at-his-own-expense-nainital-news-c-418-1-shld1006-7813-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: आश्वासन का पुल टूटा तो बीडीसी सदस्य ने अपने खर्च से बनवाया ब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: आश्वासन का पुल टूटा तो बीडीसी सदस्य ने अपने खर्च से बनवाया ब्रिज
Mon, 22 Jun 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
भवाली(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरोड़ी में क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम मेहरा और उनके पति बालम सिंह मेहरा ने ग्रामीणों के लिए पुल का निर्माण कराया है। उन्होंने यह पुल अपने निजी खर्च से बनवाया है। सरकार और प्रशासन की ओर से पुल के खोखले आश्वासन मिलने पर उन्होंने यह कदम उठाया। रविवार को गांव के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने इस वैकल्पिक पुल का उद्घाटन किया।
मेहरा दंपती ने बताया कि वर्ष 2021 में आई आपदा से गांव को भारी नुकसान हुआ था। इस आपदा में गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला पुल भी टूट गया था। पुल के अभाव में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही थी। उन्होंने पुल निर्माण के लिए सरकार और प्रशासन से कई बार मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नीलम मेहरा ने चुनाव के समय ग्रामीणों को पुल बनाने का आश्वासन दिया था। पुल के पूरा होने पर अब ग्रामीणों और बच्चों को पैदल नदी पार करने की समस्या से निजात मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया होता तो बीडीसी सदस्य को यह पुल नहीं बनाना पड़ता। जमन सिंह बिष्ट, केशर सिंह, जीवन सिंह, गोविंद, मनोहर सिंह ढैला, खजान भट्ट, पंकज अद्विति, पवन भाकुनी आदि ने कि इस पुल से अब लोगों की आवाजाही आसान हो जाएगी।