{"_id":"56f193164f1c1b6902f14d24","slug":"what-is-going-on-in-the-other-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे खेमे में क्या चल रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे खेमे में क्या चल रहा है
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार के नौ विधायकों की बगावत के बाद रामनगर पहुंचे कांग्रेस, पीडीएफ और उनके सहयोगी विधायकों में इन दिनों चर्चा दूसरे खेमे की खबरें पाने की है। टीवी पर आ रहे समाचारों के साथ मीडिया के लोगों से भी संपर्क साधा जा रहा है। रामनगर में ठहरे कांग्रेस और सहयोगी विधायक जहां बहुमत को लेकर रणनीति बनाने में लगे हैं वहीं वह होली त्योहार को लेकर राजनैतिक घटनाक्रम से दूर अपने घर, परिवार के सदस्यों से भी दूरभाष पर संपर्क करने में लगे हैं। राजनीतिक हलचलों के बीच अपने साथी विधायकों को आश्वस्त करने जहां प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल रामनगर पहुंच चुके हैं वहीं वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के भी बुधवार को रामनगर पहुंचने की संभावना है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत सभी एक दूसरे के संपर्क में हैं और सदन में बहुमत साबित करने को लेकर आपस में रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। होली त्योहार पर घर से बाहर होने के बावजूद परिवार और परिजनों से भी बराबर संपर्क बना है। कांग्रेस और सहयोगियों की नजर बागियों और भाजपा विधायकों की रणनीति पर भी लगातार बनी हुई है। दूसरे खेमे में क्या कुछ चल रहा है, इसे टटोलने का भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। सदन में बहुमत को लेकर आंकड़ेबाजी के नए-नए नुस्खे निकाले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भले ही देहरादून में हैं लेकिन उनका एक-एक विधायक और सहयोगियों से लगातार संपर्क बना हुआ है। वह उनसे लगातार अपडेट ले रहे हैं और उन्हें आश्वस्त भी कर रहे हैं कि सरकार पर कोई संकट नहीं आने जा रहा है। लेकिन उन्होंने सभी को चौकसी बरतने को भी कहा है। रामनगर के अलग-अलग रिसार्ट्स में ठहरे कांग्रेसी विधायकों के अलावा पीडीएफ और भाजपा से निष्कासित विधायक भीमलाल भी रामनगर में ठहरे हैं। बसपा विधायक ममता राकेश के भी रामनगर में होने की चर्चा है। उक्रांद विधायक प्रीतम सिंह पवार भी रामनगर पहुंच रहे हैं। बताते हैं कि इन सभी का आपस में लगातार संपर्क बना हुआ है। सदन में बहुमत साबित करने के सवाल पर सभी पूरी तरह आश्वस्त हैं। राजस्व मंत्री यशपाल आर्य हालांकि रामनगर नहीं पहुंचे हैं लेकिन उनका भी विधायकों से लगातार संपर्क बना है। सीएम पल-पल का अपडेट ले रहे हैं। कालखंड में अकबर अहमद डंपी के फार्म हाउस में पीडीएफ के हरीश चंद्र दुर्गापाल, मंत्री प्रसाद नैथानी और दिनेश धनै ठहरे हुए हैं। इनके देखरेख की जिम्मेदारी वन मंत्री दिनेश अग्रवाल को सौंपी गई है। भाजपा और बागियों के खेमे की राजनीतिक चालों की परखने के लिए भी सीएम के राजनीतिक सलाहकार और विश्वासपात्र निगाहें जमाए हुए हैं। 3ड्डश1द्घ 1स्न द्मह्म् 3ड्ड