फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   What did CM Sahib say, two children got 10 kg ration, 20 children got one quintal ration

सीएम साहब ये क्या बोल गए, दो बच्चे वालों को 10 किलो राशन, 20 बच्चे वालों को मिला एक क्विंटल राशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
What did CM Sahib say, two children got 10 kg ration, 20 children got one quintal ration
रामनगर (नैनीताल)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक बार फिर कुछ अलग तरह का बयान देकर सुर्खियां बटोरी हैं। वानिकी दिवस पर कार्बेट पार्क के आमडंडा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि लॉकडाउन के समय हमने दो बच्चे वालों को 10 किलो राशन दिया। वहीं 20 बच्चे वालों को एक क्ंिवटल राशन दिया गया। लोगों में एक-दूसरे के प्रति जलन होने लगी कि मेरे दो यूनिट है तो मुझे दस किलो, उसके बीस यूनिट है तो उसे एक क्विंटल क्यों। इसमें दोष किसका है, उसने बीस बच्चे पैदा किए और आपने दो।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि भारत 200 साल अमेरिका का गुलाम रहा। यह वो दौर था जब अमेरिका का सभी देशों पर राज था मगर आज के समय में इतिहास बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बोलते हुए सीएम ने कहा कि लगता है कि जैसे मोदी उत्तराखंड में ही पैदा हुए हों। प्रधानमंत्री बदरीनाथ धाम सहित धामों में पूजा अर्चना की और उत्तराखंड के प्रति उनका बेहद लगाव है। अब तक वह पांच से छह बार उत्तराखंड में आ चुके हैं।
विज्ञापन

मोदी नहीं होते तो देश बेहाल हो जाता
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोविड के दौरान लॉकडाउन में प्रधानमंत्री मोदी ने अलख जलाई। यदि मोदी नहीं होते तो देश बेहाल हो जाता हैै। भारत 130 करोड़ की आबादी वाला देश है। देश में प्रधानमंत्री की हर बात अनुसरण किया। जैसे मॉस्क पहना, सामाजिक दूरी बनाना आदि। सीएम ने यह भी कहा कि लॉकडाउन में उद्यम चौपट हो गया। आर्थिक मंदी आ गई और लोगों घरों के अंदर तनाव में आ गए। रोजगार चौपट हो गया। उस दौर में लोगों के रात-दिन फोन आते थे कि हमें बचाओ। महाराष्ट्र, पुणे, मुंबई, दिल्ली एनसीआर से फोन आते थे। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के माध्यम से कई रेलें चलाईं। उन प्रवासियों को यहां लाए और उन्हें स्वरोजगार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी कहा
- उत्तराखंड का पानी और जवानी बेकार ना जाए इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है।
-राज्य की आधी आबादी महिलाओं से उनकी भागीदारी के लिए उन्हें स्वरोजगार की ओर ले जा रहे हैं।
-हम स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे है और प्रदेश में भी तीन लाख रुपए तक लोन बिना ब्याज के दिया गया।
-राज्य में वन संरक्षण एवं संवर्धन में राज्य की महिलाओं की सीधी भागीदारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed