फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wellesley Lodge: BACKYARD

वैलेजली लॉज: चिराग तले अंधेरा

Mon, 29 Aug 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 29 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Wellesley Lodge: BACKYARD
वैलेजली लाॉज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के लिए भले ही विकास के लाख दावे करें, लेकिन हकीकत यह है कि मंत्रियों और विधायकों के आवासों के इर्द गिर्द ही समस्याओं का अंबार लगा है। इन इलाकों में रहने वालों का ही सुध लेने वाला कोई नहीं है। अन्य इलाकों में लोगों का क्या हाल होगा, स्वत: ही समझा जा सकता है। नगर निगम में शामिल आवास विकास वार्ड में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। क्षेत्र के जागरूक युवाओं ने नगर निगम की कारस्तानी से परेशान होकर खुद ही कूड़ा निस्तारण का बीड़ा उठाया है। यह हाल है प्रदेश की वित्तमंत्री और स्थानीय विधायक इंदिरा हृदयेश के आवास से लगे  वैलेजली लॉज का।
विज्ञापन


आवास विकास वार्ड के वैलेजली लॉज में नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। नालियों में कहीं भी निकासी नहीं है। इनसे दुर्गंध उठ रही है। संक्रामक बीमारियों का खतरा बना है। गलियां इतनी संकरी हैं कि यहां चौपहिया वाहनों का गुजरना मुश्किल है। इलाके की दूसरी बड़ी समस्या कूड़ा निस्तारण की है। इलाके के लोगों का कहना है कि वे तो अपने घरों का कूड़ा कूड़ादान में फेंकते हैं लेकिन आसपास इलाकों में रहने वाले लोग पालीथिन की थैलियों में कूड़ा लाकर उनके इलाके में फेंक जाते हैं। क्षेत्र के जागरूक युवा हर हफ्ते स्वयं की अपनी गली की सफाई करते हैं। उन्होंने पार्षद पर आरोप लगाया कि जीतने के बाद वह एक दिन भी उनके इलाके में नहीं आईं। इलाके से नगर निगम के सफाई कर्मी भी कूड़ा नहीं उठाते हैं। कई बार पार्षद और निगम के अधिकारियों के शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

 
यह हैं जागरूक
मंजू देवी, प्रतिमा शर्मा, सरोज सागर, रूपा देवी, दीपा जोशी, आशा शर्मा, सरिता देवी, शांति देवी, बेनी, अमीषा, अमीर जहां, माया देवी, दिनेश सागर, सनी, सत्यम शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर हफ्ते करते हैं सफाई
वैलेजली लॉज के युवा हर हफ्ते इलाके में सफाई अभियान चलाते हैं। सफाई करने वालों में सुमित बिष्ट, रवि, राहुल सागर, मुकेश सागर, शुभम शर्मा, सोनू बिष्ट, प्रकाश माथुर, कुणाल सागर, अंबुज, करन थापा, रितेश सागर, शुभम सागर आदि थे। 

कोट
वैलेजली लॉज में कूड़ा निस्तारण नियमित रूप से कराया जाता है। कुछ दिनों से सफाई कर्मी निजी काम से बाहर गए थे। जिस कारण सफाई नहीं हो पा रही थी। नालियों के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। लेनिवि द्वारा नालियों का निर्माण किया जाना है। लोनिवि के अवर अभियंता से बात की है। जल्द काम शुरू करा दिया जाएगा।

- दीपा पांडे, पार्षद आवास विकास कर्नल वार्ड।

कोट
वैलेजली लॉज में नालियों के निर्माण के लिए टेंडर करा दिए गए हैं। ठेकेदार से बॉड लिया गया है। बरसात की वजह से काम शुरू नहीं किया है। 15 सितंबर तक नालियों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- प्रदीप कुमार जोशी, अवर अभियंता लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed