फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Weekend traffic jam in Nainital Uttarakhand

नैनीताल में वीकेंड का जाम: कई किलोमीटर लंबी कतार, ट्रैफिक प्लान फेल; यातायात व्यवस्था चरमराई

Sat, 03 Oct 2026 11:23 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Sat, 03 Oct 2026 11:23 PM IST
सार

वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन और पुलिस की तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। शनिवार को नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

विज्ञापन
Weekend traffic jam in Nainital Uttarakhand
नैनीताल काठगोदाम रोड पर रूसी बाइपास अस्थाई पार्किंग स्थल पर वाहन रोकने से लगी वाहनो की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के बावजूद प्रशासन और पुलिस की तैयारियां नाकाफी साबित हुईं। शनिवार को नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ा तो शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भवाली, हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करने के बावजूद पुलिस घंटों तक यातायात को नियंत्रित नहीं कर सकी।

विज्ञापन

शनिवार को शहर के डीएसए मैदान, मेट्रोपोल, सूखाताल समेत प्रमुख पार्किंग स्थल सुबह ही फुल हो गए। इसके बाद पुलिस ने हल्द्वानी मार्ग से आने वाले वाहनों को रूसी बाइपास और कालाढूंगी मार्ग से आने वाले वाहनों को नारायण नगर में रोकना शुरू किया। यहां शटल सेवा से पर्यटकों को शहर भेजने की व्यवस्था की गई, लेकिन एंट्री प्वाइंट पर ही वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन

पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहे। भवाली मार्ग पर कैंची धाम जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने से हालात और बिगड़ गए। भवाली से जोखिया तक करीब छह किलोमीटर और हल्द्वानी मार्ग पर भूमियाधार तक वाहनों की कतार लगी रही। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं अस्थायी पार्किंग रूसी बाइपास हल्द्वानी रोड पर वाहन रोकने के बाद भी व्यवस्थाएं बिगड़ी रहीं जिससे पर्यटकों समेत स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दावे बड़े, जमीन पर व्यवस्थाएं नदारद
वीकेंड से पहले प्रशासन और पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियों के दावे किए गए थे, लेकिन भीड़ बढ़ते ही व्यवस्थाएं बिखर गईं। एंट्री प्वाइंट पर पर्याप्त पार्किंग, शौचालय, बैठने और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नजर नहीं आईं। शटल सेवा की जानकारी के अभाव में पर्यटक इधर-उधर भटकते रहे।

दिनभर जाम, रात फुटपाथ पर
जाम के चलते कई पर्यटक देर रात तक नैनीताल में फंसे रहे। इसके बाद शहर में कमरा नहीं मिलने पर कई पर्यटकों ने तल्लीताल रोडवेज स्टेशन, रिक्शा स्टैंड और दुकानों के बाहर रात गुजारी। देर रात कई लोगों ने पर्यटकों के सार्वजनिक स्थानों पर सोने का वीडियाे बनाकर सोशल मीडिया में डालकर प्रशासन की व्यवस्थाओं को फेल बताया। अस्थायी पार्किंग स्थलों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग परेशान रहे। भीड़ बढ़ते ही पुलिस का ट्रैफिक प्लान भी प्रभावी साबित नहीं हुआ और पर्यटकों को अव्यवस्थाओं का खामियाजा भुगतना पड़ा।

शनिवार को पर्यटकों को गाड़ी में नैनीताल लाया था, लेकिन वाहन रूसी बाइपास में पार्क करा दिया। 200 रुपये की पर्ची काटने के बाद भी पार्किंग स्थल पर न तो शौचालय न ही पानी की व्यवस्था थी। - दीपक शर्मा, वाहन चालक दिल्ली

जाम में फंसने के बाद जैसे तैसे रूसी बाइपास पहुंचे तो वाहन पार्क करा दिया। लेकिन यहां से नैनीताल जाने के लिए पहले गाड़ियां नहीं मिलीं, जब मिली तो एक व्यक्ति के 200 या 250 रुपये मांग गए। ऐसी अव्यवस्थाओं में परिवार के साथ नैनीताल आना सही नहीं लगा।
अमित साह, गाजियाबाद

शुक्रवार को पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से नैनीताल में पार्किंग स्थल पैक हो गए हैं। शनिवार सुबह से यातायात प्लान लागू किया गया। पार्किंग वाले होटलों की बुकिंग के बिना पर्यटकों के वाहनों को नैनीताल में प्रवेश नहीं दिया गया। शटल के माध्यम से ही पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया। भीड़ को देखते हुए रविवार को भी व्यवस्थाएं जारी रहेंगी। - डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी, नैनीताल

अस्थाई पार्किंगों में अव्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों की जवाबदेही है। संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा और व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। - नवाजिश खलीक, एसडीएम, नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed