फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Huge tourist crowd and traffic Jam on Weekend in Nainital

Nainital: वीकेंड से पहले ही सरोवर नगरी में उमड़े सैलानी, पार्किंग स्थल हुए पैक, रुक-रुककर लगता रहा जाम

Fri, 07 Apr 2023 04:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 07 Apr 2023 04:43 PM IST
सार

सैलानियों के उमड़ने से मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान, मेट्रोपोल और केएमवीएन की पार्किंग वाहनों के खचाखच भरी रही।

विज्ञापन
Huge tourist crowd and traffic Jam on Weekend in Nainital
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुड फ्राइडे और वीकेंड से एक दिन पहले ही नैनीताल में सैलानियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि शहर में अधिकतर होटलों से लेकर पार्किंग स्थल पैक हो गए हैं। सैलानी बढ़ने से दोपहर से शाम तक रुक-रुककर जाम लगता रहा।

विज्ञापन


सैलानियों के उमड़ने से मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान, मेट्रोपोल और केएमवीएन की पार्किंग वाहनों के खचाखच भरी रही। पार्किंग के लिए स्थान न मिलने से कई सैलानियों ने सड़क किनारे गाड़ियां खड़ीं कर दी जिससे यातायात बाधित हुआ। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि सात से दस अप्रैल तक शहर के अधिकतर होटल पैक हैं।
विज्ञापन


सप्ताहांत पर पड़ रहे त्योहार, खूब चलेगा कारोबार
अप्रैल के महीने में प्रत्येक सप्ताहांत पर त्योहार हैं। अगले हफ्ते सप्ताहांत से पहले बैशाखी का त्योहार है फिर 22 अप्रैल को ईद है। कारोबारियों को उम्मीद है कि ऐसे में नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन कारोबार खूब चलेगा। अप्रैल खत्म होने के बाद मई से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ेगी तो पर्यटक सीजन चरम पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हनुमानगढ़ी और टूटा पहाड़, रोके वाहन
बृहस्पतिवार दोपहर बाद नैनीताल की सड़कों पर जाम लगता देख पुलिस-प्रशासन ने हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी और भवाली रोड पर टूटा पहाड़ में नैनीताल की ओर आने वाले वाहनों को रोक लिया। इन दोनों स्थानों से पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को नैनीताल के लिए भेजा। ऐसे में दोनों सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed