{"_id":"68b363020bd241c221042670","slug":"water-supply-from-gaula-stopped-for-two-hours-drinking-water-supply-affected-haldwani-news-c-337-1-hld1039-125104-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गौला से दो घंटे पानी बंद, पेयजलापूर्ति रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गौला से दो घंटे पानी बंद, पेयजलापूर्ति रही प्रभावित
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला बैराज से एक बार फिर जलापूर्ति बाधित रही। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद गौला में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई है। इससे बैराज में दबाव पड़ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर सिंचाई विभाग की ओर से बीते दो सप्ताह में हर दूसरे दिन बैराज की सफाई की जा रही है। शनिवार को भी यह क्रम जारी रहा।
सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि दोपहर दो बजे से अपराह्न चार बजे तक जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट की आपूर्ति बाधित रही। जल संस्थान के एई रवींद्र कुमार ने बताया कि शाम को कुछ क्षेत्रों में आंशिक पेयजल संकट की शिकायतें मिलीं। ऊंचापुल क्षेत्र के लोग ज्यादा प्रभावित रहे। गौरतलब है कि शीशमहल फिल्टर प्लांट से रोजाना सुबह और शाम को हाइडिल गेट, टेड़ीपुलिया, नैनीताल रोड, बिठौरिया, दमुवाढूंगा, मुखानी, कुसुमखेड़ा, बरेली रोड आदि क्षेत्रों की दो लाख से अधिक आबादी वाले क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की जाती है।