फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   water supply fail for upcoming som days, more than 2.5 lakh of people will have to suffer

ढाई लाख की आबादी के लिए आज पानी की चुनौती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
water supply fail for upcoming som days, more than 2.5 lakh of people will have to suffer
पेयजल की चिंताः रविवार से दो दिन तक शहर की पेयजल सप्लाई ठप रहने की सूचना के बाद लोगों ने पेयजल स्टो
हल्द्वानी। गौला बैराज के गेटों की मरम्मत के चलते रविवार और सोमवार को गौला से जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट की पेयजल सप्लाई ठप रहेगी। इसके चलते करीब ढाई लाख की आबादी पेयजल से प्रभावित रहने की आशंका है। जलसंस्थान गौला बैराज के आच्छादित इलाकों में 62 नलकूपों से भी पेयजल आपूर्ति करता है मगर गौला की सप्लाई बंद होने से पेयजल लाइनों में प्रेशर की कमी की वजह से सप्लाई बाधित हो सकती है। ऐसे में जलसंस्थान ने टैंकरों से पेयजल वितरित करने का दावा तो किया है लेकिन टैंकर भरने के लिए मात्र जलसंस्थान परिसर स्थित एक नलकूप है। प्रभावित इलाकों में पेयजल वितरित करने के लिए जलसंस्थान के पास सात टैंकर हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट को गौला बैराज से पेयजल सप्लाई होती है।
17 और 18 नवंबर को गौला बैराज के गेटों की मरम्मत की जा रही है। गेटों की मरम्मत के चलते फिल्टर प्लांट की सप्लाई ठप रहेगी। ऐसी स्थिति में गौला से आच्छादित इलाकों में पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि गौला आच्छादित इलाकों में पेयजल वितरित करने के लिए 62 नलकूप भी हैं लेकिन बड़े क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति इन नलकूपों से संभव नहीं है। जलसंस्थान सूत्रों के मुताबिक गौला से आच्छादित इलाके की आबादी करीब ढाई लाख है। इन इलाकों में नलकूपों से वैकल्पिक व्यवस्था तो रहेगी लेकिन पेयजल लाइनों में प्रेशर कम होने से सप्लाई सुचारु बनाना संभव नहीं होगा। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पेयजल आपूर्ति कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

इन इलाकों में अधिक रहेगा संकट
जलसंस्थान के सहायक अभियंता एलएम पांडे ने बताया कि बिठौरिया, ऊंचापुल, हरिपुर नायक, कठघरिया, हिम्म्तपुर मल्ला, हिम्मतपुर तल्ला, लोहरियासाल मल्ला, लोहरियासाल तल्ला, बैंक कालोनी, कोहली कालोनी, कुसुमखेड़ा आदि इलाकों में शाम पांच बजे से सप्लाई दी जाती है। सबसे अधिक प्रभाव इन्हीं इलाकों में पड़ेगा। अन्य इलाकों में सुबह की सप्लाई होने से यहां 17 नवंबर को सुबह की सप्लाई दी जाएगी। लालडांठ इलाके की दर्जनभर कालोनियों में भी ट्यूबवेलों की लाइनों का प्रेशर कम होने से सप्लाई बाधित रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ऊंचापुल नलकूप की मोटर फुंकी
हल्द्वानी। जज फार्म और नैब के नलकूपों के बाद अब ऊंचापुल के नलकूप की मोटर भी खराब हो गई है। क्षेत्र की करीब 30 हजार की आबादी पेयजल के लिए परेशान है। ऊंचापुल के नलकूप की मोटर फुंकने से ऊंचापुल, हरिनगर, हरिपुर नायक, आरटीओ रोड आदि इलाकों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। जलसंस्थान ने दो-दो टैंकर भेजकर पेयजल वितरित कराया लेकिन टैंकरों से भी लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया। सहायक अभियंता एलएम पांडे ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed