फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water level of Naini lake down due to lack of rain and snowfall, decrease of 10 inches

Nainital News: बारिश-बर्फबारी न होने से नैनीझील का जलस्तर डाउन, 10 इंच की आई कमी

Fri, 29 Mar 2024 03:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 29 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Water level of Naini lake down due to lack of rain and snowfall, decrease of 10 inches
नैनीताल। इस वर्ष अभी तक बारिश और बर्फबारी न होने से नैनीझील का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। 28 मार्च तक पिछले साल के बनस्पत 10 इंच तक नैनीझील में कमी आई है। आने वाले दिनों में यदि इसी तरह का मौसम बना रहा तो फिर प्रशासन को नई चुनौतियों से दो चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जनपद में बारिश और बर्फबारी न होने से नैनीझील का जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है। 28 मार्च बृस्पतिवार को जलस्तर में पिछले साल के मुकाबले लगभग 10 इंच की कमी आई है। पिछले साल आज के दिन जलस्तर पांच फीट एक इंच था जबकि इस वर्ष चार फीट तीन इंच पर पहुंच गया है। जो अपने 12 फीट के उच्च शिखर से सात फीट नौ इंच नीचे है। इस वर्ष अब तक मात्र 71 एमएम बारिश हुई है। इन दिनों भी सप्ताहंत में पर्यटकों की भीड़ बढ़ रही है। अप्रैल, मई व जून माह में बेहतर पर्यटन सीजन की उम्मीद की जा रही है। इसलिए जल स्तर संतुलन भी प्रशासन की चुनौती रहेगा।
विज्ञापन

नैनीताल का जल स्तर (28 मार्च)

2024-चार फीट तीन इंच
2023-पांच फीट एक इंच

2022-सात फीट दो इंच
2021-एक फीट 11 इंच।

2020-सात फीट
2019-चार फीट सात इंच





भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल का गिरा जलस्तर




भीमताल (नैनीताल)। गर्मी शुरू होने से पहले ही भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल की झीलों का जलस्तर बारिश नहीं होने के चलते गिरने लगा है। इससे भीमताल झील किनारे की सिल्ट दिखाई देने लगी है। गिरते जलस्तर ने झील की सुंदरता पर असर डालने के साथ पर्यटन कारोबारियों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बीते पांच साल की तुलना में झीलों के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। भीमताल झील से क्षेत्र के किसानों की मांग के अनुरूप फसलों की सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग की ओर से पानी छोड़ा जा रहा है। लेकिन बारिश नहीं होने और जलस्तर में आई कमी से अब सिंचाई विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में औसतन बारिश नहीं होने से भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल झीलों के जलस्रोतों को रिचार्ज में अधिक वृद्धि नहीं होने से भी झील के पानी में कमी देखने को मिल रही है। इसके चलते झील की सिल्ट दिखाई देने के साथ झील से दुर्गंध भी आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले पांच सालों में झील का जलस्तर
साल - भीमताल - नौकुचियाताल - सातताल
2024 - 38.6 फिट - 12.2 फिट - 12.2 फिट
2023 - 39.9 फिट - 11.10 फिट - 13 फिट
2022 - 42.8 फिट - 14 फिट - 15.2 फिट
2021 - 36.4 फिट - 11.1 फिट - 14.4 फिट
2020 - 44.7 फिट - 13.8 फिट - 14. 8 फिट


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed