{"_id":"64f0f79ac140ace0df074894","slug":"water-is-not-coming-in-judge-farm-for-three-days-people-are-upset-haldwani-news-c-337-1-shld1034-484-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जजफार्म में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जजफार्म में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
हल्द्वानी। जज फार्म में तीन दिन पहले खराब हुआ नलकूप अभी तक नहीं सुधरा है। इससे क्षेत्र की 5000 से अधिक की आबादी पानी के लिए परेशान है।
जल संस्थान की ओर से क्षेत्र में टैंकर भेजे जा रहे हैं, इसके बावजूद पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सीनियर सिटीजन की संख्या ज्यादा है जो पानी नहीं ढो सकते। जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था की जाए। जल संस्थान के ईई रवि लोशाली का कहना है कि नलकूप सुधारने के लिए टीम काम कर रही है। एक-दो दिन में नलकूप ठीक हो जाएगा। प्रभावित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर भेजे जा रहे हैं। उधर दमुवाढूंगा, इंदिरानगर, पनियाली, साईं विहार, हल्दूपोखरा आदि इलाकों में भी पानी का संकट बना बरकरार है। संवाद
गौजाजाली में बिजली कटौती से परेशान लोग
हल्द्वानी। गौजाजाली में आए दिन हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। स्थानीय पार्षद रईस अहमद ने बताया कि गौजाजाली इलाके में दिन भर बिजली कटौती हो रही है। बिजली कटौती की वजह से लोग गर्मी में परेशान रहे। इधर, तल्ली हल्द्वानी में बिजली कटौती होती रही। दमुवाढूंगा, बिठौरिया, बमैारी इलाकों में भी रात के समय बिजली काटी जा रही है जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। इन दिनों गर्मी विगत दिनों की अपेक्षा ज्यादा पड़ रही है और बिजली कटौती ने लोगों की परेशानियों काे और बढ़ा दिया है। संवाद