फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water institution offices threaten women for water

पानी के लिए जलसंस्थान दफ्तर धमकीं महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Water institution offices threaten women for water
जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन करतीं कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा की महिलाएं। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। पेयजल किल्लत से परेशान दमुवाढूंगा के कुमाऊं कालोनी और भोटिया फार्म की महिलाओं ने जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि दो महीने से क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जिला खनिज न्यास से नई लाइन बिछाई का प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन उससे पैसा नहीं मिला है। इस कारण इलाके में पेयजल का गंभीर संकट बना है। जलसंस्थान दफ्तर के बाद उन्होंने जलसंस्थान के शीशमहल स्थित ट्रीटमेंट प्लांट में भी प्रदर्शन किया और सहायक अभियंता को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन

ट्रीटमेंट प्लांट पहुंची महिलाओं का कहना था कि पेयजल लाइनों में पानी नहीं आता है और टैंकर भी नियमित रूप से नहीं भेजा जा रहा है। टैंकर से पानी बेचे जाने का भी आरोप उन्होंने लगाया। महिलाओं ने कहा कि जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में आनंदी नेगी, हेमा बुधलाकोटी, भावना शर्मा, सुनीता डोंगरा, शोभा जोशी, कैलाश नौगाई, विनोद नौगाई, ममता बिष्ट, कमला, सरिता, माया मौर्या, चिरंजीत कौर, मुन्नी देवी मौर्या, मीना जोशी आदि थे।
विज्ञापन

दमुवाढूंगा भोटिया फार्म, कुमाऊं कालोनी में जिला खनिज न्यास से लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी तो नई लाइन बिछाी जाएगी। क्षेत्र में कनेक्शन अधिक होने और लाइन का व्यास कम होने से पेयजल आपूर्ति समान रूप से नहीं हो पा रही है। यहां तीसरे दिन टैंकरों से पानी वितरित किया जा रहा है। अब लोगों की मांग पर नियमित टैंकर भेजने और टैंकरों की फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीरज तिवारी, सहायक अभियंता जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed