फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water found at a depth of 120 meters in Veerbhatti.

Nainital News: वीरभट्टी में 120 मीटर नीचे मिला पानी

Sat, 26 Sep 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 26 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water found at a depth of 120 meters in Veerbhatti.
नैनीताल। ज्योलीकोट समेत समीपवर्ती क्षेत्रों में जल जनित बीमारियों से तीन लोगों की मौत एवं कई लोगों के पीलिया की चपेट में आने के बाद शासन प्रशासन के आदेश पर क्षेत्र में ट्यूबवेल से पानी की खोज शुरू की जा चुकी है। जल संस्थान की ओर से वीरभट्टी में करीब 120 मीटर पर पानी मिल गया है।
विज्ञापन

छींड़ा गांव के लोगों की दिक्कत को देखते हुए विभाग की ओर से बीते दिनों वीरभट्टी क्षेत्र में बोरिंग शुरू हुई। अधिशासी अभियंता अनीष पिल्लई ने बताया कि वीरभट्टी में 120 मीटर की खुदाई की जा चुकी है, इसमें पानी मिल गया है। अब इस पानी की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। इसके अलावा भर्गोमेंट में मौन पालन केंद्र की ओर से बोरिंग के लिए जमीन दी गई है। यहां समतलीकरण का कार्य किया जा चुका है। सड़ियाताल के प्रधान हरगोविंद रावत का कहना है कि यहां पानी मिलने के बाद सड़ियाताल गांव को भी ट्यूबवेल का पानी मिल सकेगा। फिलहाल छींड़ा लाइन शुरू होने पर सड़ियाताल में भी इससे पानी देने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed