फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   water crisis in jawahar nagar

पानी के लिए रोज रोज लड़ाई, छिना रोजगार, छूटी पढ़ाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
water crisis in jawahar nagar
तल्ली हल्द्वानी में पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान में अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धूप - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। शहर में लगातार पेयजल किल्लत बढ़ती जा रही है। जलसंस्थान समस्या का समाधान करने में नाकाम है। सोमवार को जवाहर नगर और वार्ड 58 के लोगों ने जलसंस्थान दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि पानी की व्यवस्था में पूरा समय बर्बाद हो जाता है जिस वजह से दिहाड़ी मजदूरों का रोजगार छूट रहा है तो स्कूली बच्चों की बढ़ाई बाधित हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 59 जवाहर नगर में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने बताया कि में उन्हें पानी के लिए 250 मीटर दूर तक जाना पड़ रहा है। पार्षद हरीश मनराल ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। रोजमर्रा की दिहाड़ी करने वाले श्रमिकों की मजदूरी भी छूट रही है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जवाहर नगर की महिलाओं ने ढाई घंटे तक प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 58 के लोगों ने भी जलसंस्थान दफ्तर में जमकर हंगामा काटा। पार्षद मनोज जोशी ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने ईई से समस्या का समाधान करने की मांग की। ईई ने आश्वस्त किया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

बेनतीजा रही बैठक, फिर मिला आश्वासन
वार्ड नंबर 59 में पिछले एक साल से हो रही पानी की परेशानी को लेकर अधिकारी अभी तक कोई समाधान नहीं कर पाए हैं। सोमवार को इलाके के जेई व अन्य कर्मचारियों के साथ हुई बैठक भी बेनतीजा रही। बैठक में सभी एक दूसरे की कमियां गिनाते रहे। पार्षद रईस अहमद वारसी का कहना है कि अधिकारियों ने उन्हें एक और दिन का दिलासा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed