{"_id":"6ae33e9e5d4124efa005e9ca","slug":"administration-on-alert-due-to-orange-alert-officials-instructed-to-keep-mobile-phones-switched-on-24-7-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के दिए निर्देश
Thu, 29 Oct 2026 06:10 PM IST
गायत्री जोशी
माई सिटी रिपोर्टर, नैनीताल
माई सिटी रिपोर्टर, नैनीताल
Published by: गायत्री जोशी
Updated Thu, 29 Oct 2026 06:10 PM IST
सार
मौसम विभाग की ओर से 30 अक्तूबर को जिले के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन के इंतजाम दुरुस्त रखने और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
नैनीताल मौसम
विस्तार
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 30 अक्तूबर को नैनीताल जनपद के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े इंतजामों को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे अपने मोबाइल फोन चालू रखें और संबंधित कार्मिकों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में ही तैनात रहने के लिए कहें। उन्होंने आपदा कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय रखने के निर्देश देते हुए कहा कि मौसम से संबंधित परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए ही यात्रा करने की अपील की है। उन्होंने लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी। साथ ही मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरतने और अनावश्यक जोखिम नहीं लेने को कहा। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन