{"_id":"592327614f1c1b4173536e58","slug":"water-conservation-water-water-in-dm-s-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की छापेमारी में जलसंस्थान ‘पानी-पानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की छापेमारी में जलसंस्थान ‘पानी-पानी’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
डीएम की छापेमारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम दीपेंद्र चौधरी ने जल संस्थान का औचक निरीक्षण किया। ड्यूटी से चार कर्मी नदारद मिले, इस पर डीएम ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायत पंजिका में चार में से महज एक शिकायत का निस्तारण होने पर एई को फटकार लगाई। डीएम के निरीक्षण से दफ्तर के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
डीएम सोमवार सुबह करीब 10:35 बजे जलसंस्थान दफ्तर पहुंचे। यहां सबसे पहले वह ईई कक्ष की तरफ गए तो दरवाजा बंद था और ईई संतोष उपाध्याय नदारद थे। फिर वह दफ्तर में पहुंचे तो चार कर्मचारी चंदन राम, अनिल कुमार, भारत सिंह और कैलाश चंद्र गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की तो एई एमसी और जेई एमके जोशी भी समय से दफ्तर नहीं पहुुंचे थे, हालांकि एई आरपी डोबवाल पहुंच गए थे। इसके बाद उन्होंने शिकायत पंजिका मंगाई। पंजिका में शिकायतों का अंबार लगा था, इस पर डीएम ने एई को फटकार लगाई।
विज्ञापन
एई ने बताया कि शिकायतें निस्तारित हो चुकी हैं, लेकिन निस्तारण होने का उल्लेख नहीं किया गया है, हालांकि चार शिकायतें अभी भी लंबित मिली। डीएम ने शिकायतों की जांच की तो पता चला कि जेई को उक्त शिकायतों की जानकारी ही नहीं है।
इस बीच ईई संतोष उपाध्याय भी दफ्तर पर पहुंच गए। उन्होंने डीएम को बताया कि एई और जेई को फील्ड में भेजा है, इस पर डीएम थोड़ा शांत हुए। उन्होंने समय से दफ्तर नहीं पहुंचने पर चारों कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।