फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Warehouse found operating without a license; festive goods being prepared amidst unsanitary conditions

Nainital News: बगैर लाइसेंस मिला गोदाम, गंदगी में बना रहे थे त्योहार का सामान

Wed, 28 Oct 2026 12:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 Oct 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Warehouse found operating without a license; festive goods being prepared amidst unsanitary conditions
हल्द्वानी। बाजार में त्योहार के मौके पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जा रहे खाद्य पदार्थाें की गुणवत्ता जांचने के लिए प्रशासन की टीम धरातल पर उतरी तो हकीकत सामने आई। गांधीनगर के अंबेडकरनगर में बने गोदाम में बताशे, मिश्री, खिलौने गंदगी के बीच बनते मिले। जिन बर्तनों में इन्हें तैयार किया जा रहा था वे भी गंदे थे। यह धंधा बगैर फूड लाइसेंस से किया जा रहा था। ऊंचापुल की स्वीट्स शॉप में पुरानी बासी मिठाई मिली। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुकानदारों के चालान किए।
विज्ञापन

एसडीएम मोनिका मंगलवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ अंबेडकरनगर में प्रभात जायसवाल के खिलौने और बताशे बनाने के कारखाने पर पहुंची। उन्होंने बताशे और खिलौने बनाने में इस्तेमाल किए जा रहे बक्खर की छलनी से जांच की। वहां गदंगी में खाद्य सामग्री तैयार की जा रही थी। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संचालक का चालान काटा।
विज्ञापन

वहीं ऊंचापुल अजय स्वीट्स के गोदाम में भी बाल मिठाई, चॉकलेट आदि एक साथ रखे थे, यह मिठाई काफी पुरानी हो चुकी थी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा के सहायक आयुक्त अजब सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूड सेफ्टी वैन में 97 सैंपलों की जांच
खाद्य सुरक्षा विभाग का सचल वाहन मंगलवार को शहर में पहुंचा। सिंधी चौराहे के पास सचल वाहन में विभिन्न खाद्य पदार्थाें के 97 नमूनों की जांच की गई। एसडीएम मोनिका और देहरादून से आए सचल वाहन के नोडल अधिकारी वीरेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में चले अभियान के दौरान की गई जांच रिपोर्ट खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप मिली।


मिठाई की दुकान में गंदगी, रेस्टोरेंट में पॉलीथिन मिलने पर काटा चालान
हल्द्वानी। नगर निगम की टीम ने शहर में स्वीट्स शॉप और रेस्टोरेंटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी पाए जाने और पॉलीथिन मिलने पर चालान काटे गए। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सीएस टोलिया के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को नैनीताल रोड तिकोनिया स्थित नामी स्वीट्स शॉप से पॉलीथिन पकड़ी। सिंधी चौराहे स्थित प्रतिष्ठित मिठाई की दुकान में गंदगी मिलने पर नगद चालान काटा गया, दुकान के पास पानी फैला मिला था। पास ही स्थित मिठाई की एक अन्य दुकान में पॉलीथिन मिलने पर जुर्माना वसूला गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article