फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ward Boy's body found in the hospital's under-construction building

अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला वार्ड ब्वाय का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ward Boy's body found in the hospital's under-construction building
death.jpg
हल्द्वानी। लालडांठ स्थित निजी अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग में शुक्रवार दोपहर वार्ड ब्वाय का शव मिला। वह तीन दिन से लापता था। उसके दाहिने हाथ में सिरिंज लगी थी। पुलिस जांच से पता चला कि उसके शरीर पर फफोले पड़ गए थे। पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के टोटाम भतरौंजखान निवासी ईश्वर सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत लालडांठ स्थित एक निजी अस्पताल में वार्ड ब्वाय का काम करता था। अस्पताल प्रबंधन ने ईश्वर को परिवार के साथ रहने के लिए दूसरे तल पर कमरा उपलब्ध कराया था। वह 12 नवंबर को घर से अचानक लापता हो गया। शुक्रवार दोपहर अस्पताल के कर्मचारी ने पीछे निर्माणाधीन बिल्डिंग की बाथरूम में ईश्वर का शव पड़ा था। अस्पताल के कर्मचारी अखिलेश मेलकानी ने घटना की जानकारी मुखानी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर और उपनिरीक्षक मनोज पांडे ने मौके का मुआयना किया। ईश्वर दीवार की टेक लगाए था। उसके दाहिने हाथ में सिरिंज लगी थी। शरीर अकड़ा था और उस पर फफोले पड़ गए थे। सूचना पर ईश्वर के पिता भी मौके पहुंचे। पूछताछ से पता चला कि ईश्वर 2016 से अस्पताल में कार्यरत था। पिता ने बताया कि उसने पहले भी ऐसा किया था। ईश्वर के दो बड़े भाई गोधन और जगत सिंह हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम से ही ईश्वर की मौत की वजह पता चलेगी।
विज्ञापन

शव को देखते ही पत्नी हुई बेहोश
ईश्वर के शव को देखते ही पत्नी नीमा बेहोश हो गई। अस्पताल के कर्मचारी पानी छिड़ककर उसे होश में लाए। पता चला कि नीमा की शादी 12 साल पहले ईश्वर से हुई थी। नीमा की छह साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत कैसे हुई पता नहीं
अस्पताल के प्रबंध निदेशक प्रदीप पांडे ने बताया कि कर्मचारी ईश्वर की मौत कैसे हुई इसका पता नहीं चला है। कर्मचारी ईश्वर काफी इमानदारी से अस्पताल में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed