फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   walk the ramp with confidence

आत्मविश्वास के साथ करें रैंप वॉक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
walk the ramp with confidence
हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित निजी होटल में अमर उजाला हल्द्वानी क्वीन प्रतियोगिता के लिए आयोजित
हल्द्वानी। एसआरवी फिल्म्स प्रस्तुति अमर उजाला हल्द्वानी क्वीन (18 से 30 वर्ष) और हल्द्वानी क्वीन क्लासिक (30 वर्ष से अधिक) के ऑडिशन से 25 प्रतिभागी चयनित हुईं हैं। चंडीगढ़ से आए कोरियोग्राफर मेलोन सिंह ने चयनित प्रतिभागियों को फाइनल राउंड के लिए ग्रूमिंग में प्रशिक्षण दिया। प्रतियोगिता का फाइनल 28 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होटल क्लार्क इन में आयोजित दो दिवसीय ग्रूमिंग क्लास के पहले दिन बृहस्पतिवार को किमाया फैशन स्टोर एंटरप्रिन्योर भूमिका भंडारी अग्रवाल (मिसेज इंडिया 2015, मिसेज इंडिया विवासियस, इंटरनेशनल कोरियोग्राफर) ने प्रतिभागियों को इंट्रोडक्शन देने, आई कांटेक्ट, सहजता से सवालों के जवाब देने का प्रशिक्षण दिया। चंडीगढ़ से पहुंचे कोरियोग्राफर मेलोन सिंह ने प्रतिभागियों को आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक करने, स्टाइल, बॉडी लैंगवेज और चेहरे के हावभावों को एक समान रखने समेत कई तरह का प्रशिक्षण दिया। मेलोन ने वेस्टर्न और परंपरागत पहनावे के बारे में भी बताया। वीएलसीसी हल्द्वानी से आईं आरती सिंह और स्वीटी गंगवार ने ग्रूमिंग में बेसिक मेकअप, पार्टी मेकअप, लाइट मेकअप, हेयर स्टाइल और स्किन केयर टिप्स दिए। एसआरवी फिल्म्स की ऋतु बसंत, मॉडलिंग एक्सपर्ट दीप ढींडसा ने भी प्रतिभागियों विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए। इस प्रतियोगिता में सोना चांदी ज्वैलर्स, गोल्डन ग्लोबल फर्नीचर्स, देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, वीएलसीसी सैलून, लवली पैलेस, एडोनिया, शिवम मॉल, फ्लाईविंग्स, ग्लोबल इंटरप्राइजेज, क्रेजी किचन, नटराज म्यूजिकल, कुमाऊं रेडियो (गिफ्ट पार्टनर) सहयोगी प्रतिष्ठान हैं। प्रतियोगिता में होटल क्लार्क इन ब्ल्यू सफायर वैन्यू पार्टनर है।
विज्ञापन

बॉलीवुड की नामी हस्तियों के साथ कोरियोग्राफर काम कर चुके हैं मेलोन
हल्द्वानी। कंगना रनौत, करिश्मा रंधावा समेत बॉलीवुड की नामी हस्तियों के साथ बतौर कोरियोग्राफर काम कर चुके मेलोन सिंह बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। मेलोन ने अमर उजाला से बातचीत में थियेटर में काम करने से लेकर कोरियोग्राफर बनने तक के सफर को विस्तार से बताया। मूल रूप से मेरठ निवासी कोरियोग्राफर मेलोन सिंह ने बताया कि उनकी पढ़ाई गाजियाबाद से हुई। पिता आरपी सिंह एयर फोर्स में कार्यरत रहे। उनका मुंबई ट्रांसफर होने के साथ ही परिवार भी मुंबई शिफ्ट हो गया। 1991 में थियेटर ज्वाइन किया। फिर अभिनय के साथ ही कोरियोग्राफी की कला को भी बारीका से समझना शुरू किया। कोरियोग्राफी का शीशे के सामने रिहर्सल किया और खुद को इस काम में निपुण बनाया। 1998 मिस्टर एंड मिसेज इंडिया (नोर्थ) के लिए कोरियोग्राफी का काम किया। 2003 में अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ फेस ऑप द ईयर कांटेस्ट के दौरान असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में काम किया। इसके बाद कई प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों को तैयार किया। मेलोन ने बताया कि उन्होंने कई प्रेगनेंट गर्भवती महिलाओं और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को भी ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी है। वर्तमान में चंडीगढ़ में फ्रीलांस कोरियोग्राफर के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब एक सप्ताह की ग्रूमिंग ट्रेनिंग के बाद कोई भी व्यक्ति भीड़ में भी पहचाना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed