फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Waiting for machines for eye operation in ramnagar

Ramnagar News: आंखों के ऑपरेशन के लिए मशीनों का इंतजार, पांच से अधिक मशीनों के लिए सीएमएस ने भेजा प्रस्ताव

Fri, 27 Jun 2025 10:19 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 27 Jun 2025 10:19 AM IST
सार

रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में उपकरणों की कमी के चलते मरीजों के आंखों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को महंगे दामों में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Waiting for machines for eye operation in ramnagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में उपकरणों की कमी के चलते मरीजों के आंखों के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते लोगों को महंगे दामों में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना पड़ रहा है। उधर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आंखों के ऑपरेशन के लिए ए-स्कैन समेत पांच से अधिक उपकरणों के लिए प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। उपकरणों के मिलते ही अस्पताल में ऑपरेशन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

रामनगर अस्पताल में प्रतिदिन चार सौ से पांच सौ की ओपीडी होती है। इसमें पीरूमदारा, ढिकुली, सांवल्दे, क्यारी, मोहान समेत कई दूरस्थ क्षेत्रों से लोग उपचार कराने के लिए पहुंचते हैं। एक अप्रैल से रामनगर का संयुक्त चिकित्सालय पीपीपी मोड से हटकर स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने के बाद से यहां आंखों के ऑपरेशन बंद हैं। इसके चलते यहां आंखों का उपचार कराने आने वालों को लोगों को प्राइवेट अस्पतालों से महंगे दामों में अपना उपचार कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन

आपॅरेशन के लिए कई उपकरण आने हैं। इसके लिए ए-स्कैन समेत पांच से अधिक उपकरण की मांग की है। उपकरणों के आते ही अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विनोद टम्टा, सीएमएस, रामनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed