{"_id":"66a039a01decd281460bf7b4","slug":"waiting-for-guidelines-student-leaders-ready-to-contest-elections-nainital-news-c-238-1-shld1023-106832-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: गाइडलाइन का इंतजार, छात्रनेता चुनाव लड़ने को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: गाइडलाइन का इंतजार, छात्रनेता चुनाव लड़ने को तैयार
Wed, 24 Jul 2024 04:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। एक ओर जहां कुमाऊं विवि छात्रसंघ चुनाव के लिए शासन की गाइडलाइन का इंतजार कर रहा है, वहीं दूसरी ओर छात्रनेता चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। छात्र नेताओं ने सोशल मीडिया के साथ ही परिसर में अपने समर्थक जुटाने शुरू कर दिए हैं।
कई छात्र नेताओं ने अध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए दावेदारी भी पेश कर दी है। हालांकि संगठनात्मक रूप से अभी तक किसी भी प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं हुआ है। इधर कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। शासन की गाइडलाइन के अनुरूप ही छात्रसंघ चुनाव कराएं जाएंगे। संवाद