फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting took place in Panchayat elections without any noise in bhimtal kumoun

Panchayat Chunav 2025: न शोर न निशाना...1452 प्रत्याशियों ने मारा मैदान, ब्लॉकवार निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

Tue, 29 Jul 2025 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 29 Jul 2025 10:32 AM IST
सार

पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए खूब पैसा बहाया और धन-बल का इस्तेमाल किया। वहीं, 1452 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो बिना चुनाव लड़े गांव की सरकार चलाएंगे। ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
Voting took place in Panchayat elections without any noise in bhimtal kumoun
धूप से बचने के लिए मतदान केंद्र में छाता लेकर पहुंचे मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए खूब पैसा बहाया और धन-बल का इस्तेमाल किया। वहीं, 1452 प्रत्याशी ऐसे भी हैं जो बिना चुनाव लड़े गांव की सरकार चलाएंगे। ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, बीडीसी के उम्मीदवारों ने होर्डिंग, खान-पान और शक्ति प्रदर्शन के लिए रैलियों में जमकर नोट उड़ाए। वोटिंग वाले दिन भी मतदाताओं को घर से मतदान केंद्रों तक लाने के लिए गाड़ियों की बुकिंग पर पैसा खर्च हुआ।

विज्ञापन


प्रतिद्वंद्वियों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रही। इस सबके बीच ग्राम प्रधान के 42 प्रत्याशी ऐसे रहे जो धन-बल का प्रयोग किए बिना निर्विरोध मुखिया चुन लिए गए। बीडीसी के 23 और सदस्य ग्राम पंचायत पद पर 1387 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन


ब्लॉकवार निर्विरोध चुने गए प्रत्याशी

भीमताल : तीन प्रधान, आठ बीडीसी और 176 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए।
ओखलकांडा: पांच प्रधान, तीन बीडीसी और 122 वार्ड सदस्य निर्वाचित हुए।
धारी: दो प्रधान, छह बीडीसी और 65 वार्ड सदस्य के सामने कोई नहीं उठा।
रामगढ़ : नौ प्रधान, दो बीडीसी और 73 वार्ड सदस्य का बिना विरोध चुनाव हुआ।
कोटाबाग: एक प्रधान, एक बीडीसी और 234 वार्ड सदस्य बने।
रामनगर : एक प्रधान, एक बीडीसी और 218 वार्ड सदस्य के सामने प्रतिद्वंद्वी नहीं था।
हल्द्वानी: पांच प्रधान, एक बीडीसी और 315 वार्ड सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
बेतालघाट : 16 प्रधान, एक बीडीसी और 184 वार्ड सदस्य चुने जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed